बौलीवुड में लोग अपने आपको सुखिर्यों में बनाए रखने के लिए कुछ भी करते रहते हैं. यूं भी बालीवुड से जुडे़ ज्यादातर लोग यह मानकर चलते हैं कि, ‘बदनाम हुए तो क्या हुआ, नाम तो हुआ.’’ खैर, कश्मीर से मुंबई आकर बौलीवुड में पैर जमाने के लिए संघर्षरत अदाकारा ऐश्वर्या चौबे और अभिनेता एजाज खान के बीच पैदा हुई तल्खी की चर्चाएं हैं.

सूत्रों के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘‘अकीरा’’ में अभिनय कर बौलीवुड में ऐश्वर्या चौबे कुछ लोगों की नजरों में तो आ ही चुकी हैं. बौलीवुड से जुड़े कुछ कलाकार व फिल्मकार भी उनके संपर्क में हैं. कुछ दिन पहले तक ऐश्वर्या चौबे को अभिनेता एजाज खान के साथ कई फिल्मी पार्टिर्यों में एक साथ देखा गया. सूत्रों की माने तो एजाज खान ने ऐश्वर्या चौबे को राम गोपाल वर्मा सहित कुछ फिल्मकारों से भी मिलवाया. मगर अब वही एजाज खान, ऐश्वर्या की नजर में सबसे बडे़ दुश्मन हो गए हैं.

ऐश्वर्या चौबे ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में लिखायी गयी अपनी एफआरआई में शिकायत की है कि ‘एजाज खान ने उनसे दोस्ती की और फिल्मों में काम दिलवाने के वायदे के साथ निर्माताओं से मिलवाया. उसके बाद एजाज खान ने अपने इस काम की उससे कीमत वसूलनी चाही. एजाज ने ऐश्वर्या चौबे के सामने अपनी मदद की कीमत के बदले में जो प्रस्ताव रखा, उसे ऐश्वर्या चौबे ने जब ठुकरा दिया, तो एजाज खान बुरा मान गए. उसके बाद एजाज खान ने अपने मोबाइल से ऐश्वर्या चौबे को अश्लील संदेश भेजने शुरू किए, जिससे तंग आकर ऐश्वर्या ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...