बौलीवुड अदाकारा जूही चावला ने अपने अब तक के अभिनय करियर में किसी भी फिल्म में आइटम नंबर नहीं किया है, लेकिन जब से यह खबर फैली है कि जूही चावला ने हिंदी नहीं बल्कि रमेश अरविंद की सौंवी कन्नड़ फिल्म में एक आइटम नंबर किया है, तब से हर कोई आश्चर्यचकित है. जबकि जूही चावला का दावा है कि उन्होंने इस फिल्म में अपने आपको ही निभाया है.

मीडिया से बात करते हुए जूही चावला ने कहा है-‘‘यह सच है कि मैने अपने अब तक के करियर में किसी भी हिंदी फिल्म में आइटम नंबर नहीं किया है. मगर मैंने पहली बार कन्नड़ फिल्म में आइटम नंबर किया है, जो कि अभी तक रिलीज नहीं हुई है. वास्तव में जब मुझे इस आइटम नंबर के लिए याद किया गया, तो मुझे भी आश्वर्य हुआ, पर जब मुझे बताया गया कि फिल्म की कहानी अस्सी के दशक की है. जिसमें जेल के अंदर एक संगीत कार्यक्रम हो रहा है, इस कार्यक्रम में एक बौलीवुड अभिनेत्री आकर डांस करती है. तो मुझे यह कांसेप्ट अच्छा लगा.

फिल्म में मैंने अस्सी के दशक का ही नृत्य किया है. गाने के बोल भी बहुत अच्छे हैं. देखिए,मैं कोई बड़ा किरदार निभाउं या छोटा, मैं हमेशा दिल से काम करती हूं. इसलिए यह आइटम नंबर भी लोगों को बहुत पसंद आएगा. यह गाना जेल के कैदियों को प्रेरणा देने वाला, तकदीर में यकीन करने, उनका हौसला आफजाई करने वाला है. यह गाना जिंदगी को लेकर भी बात करता है. इस गाने में बीच बीच में हिंदी शब्द भी हैं. इसे बंगलोर में फिल्माय गया है. मैने काफी लंबे समय बाद इस नृत्य किया है. मेरे पति व बच्चों ने अभी तक इस गाने को देखा नहीं है, लेकिन जिन्होंने भी देखा है, वह सभी मेरी तारीफ कर रहे हैं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...