इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें महाराष्ट्र के एमएलसी जयंत पाटिल बौलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं. वीडियो शाहरुख के जन्मदिन से एक दिन पहले का है जब वह अपने प्राइवेट यौट से अपना जन्मदिन मनाने अलीबाग पहुंचे थे.

पार्टी के बाद अलीबाग से मुंबई लौटते समय शाहरुख इस मुसीबत में फंस गए. दरअसल अलीबाग में शाहरुख का फार्महाउस है. जैसे ही लोगों को खबर मिली कि वो अपना जन्मदिन मनाने अलीबाग आए हैं तो उनके फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए वहां पहुंच गए.

जब शाहरुख का प्राइवेट यौट अलीबाग के किनारे पर पहुंचा शाहरुख भीड़ देखकर कुछ देर अंदर ही बैठे रहे. ठीक उसी समय अलीबाग के एमएलसी जयंत पाटिल भी मुंबई जाने के लिए अपने यौट में चढ़ने का इंतजार कर रहे थे.

लेकिन शाहरुख के प्राइवेट यौट के वहां होने से पाटिल का यौट किनारे पर नहीं लग पा रहा था. जब पाटिल को काफी देर हो गई तो उन्होंने अपना टेम्पर लूज कर दिया और शाहरुख के यौट पर चढ़कर अपने यौट पर चले गए.

इसी दौरान जब पाटिल उनके यौट पर जाने लगे तो शाहरुख का पर्सनल स्टाफ उनसे भिड़ गया. उसके बाद पाटिल गुस्से में आ गए और शाहरुख पर चिल्लाने लगे. उन्होंने शाहरुख को कहा कि आपने अलीबाग खरीद लिया है क्या?

हालांकि शाहरुख ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और थोड़ी देर में उतर कर चले गए. शाहरुख की इस बर्थडे पार्टी में बौलीवुड के जाने माने चेहरे पहुंचे थे.

यहां देखें वीडियो जिसमें पाटिल शाहरुख पर नाराज हो रहे हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...