जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बौलीवुड सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान में परफौर्मेंस दी थी जिस पर खूब विवाद हुआ. वास्तव में पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया. और आठ अगस्त को पाकिस्तान के अरबपति कारोबारी अदनान असद की बेटी की शादी में बौलीवुड सिंगर मीका सिंह ने परफौर्म किया. यह बात जग जाहिर होते ही विवाद होना स्वाभाविक ही था. इस बात का खुलासा होने पर ‘‘द फेडरेशन औफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज एशोसिएशन’’ने मीका सिंह प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि, ‘‘जो लोग मीका सिंह के साथ काम करेंगे, उन पर भी प्रतिबंध लगेगा.’’

मीका सिंह पर लगे इस प्रतिबंध का सीघा असर पड़ा सलमान खान के विदेशी टूर पर, जो कि 25 अगस्त को न्यूजीलैंड से शुरू होने वाला है. पर 28 अगस्त को अमरीका के हौस्टन शहर और 30 अगस्त को अमेरिका के सैन जोस में होने वाले शो में सलमान खान के साथ मीका सिंह भी परफार्म करने वाले थे.

मीका सिंह पर प्रतिबंध की खबर के बाद सलमान खान ने अपनी तरफ से कार्यवाई करते हुए अमरीका सहित अपने विदेश टूर में मीका सिंह को न ले जाने का फैसला कर लिया. इस म्यूजिक कंसर्ट के लिए पहले जो पोस्टर छपे थे, उनमें सलमान खान और मीका सिंह की तस्वीरें थीं. विवाद के बाद पोस्टर से मीका सिंह की फोटो गायब हो गई. और यह खबर आग की तरह फैल गयी कि सलमान खान अपने शो के लिए मीका सिंह को नहीं ले जाएंगे.

इसके बाद 21 अगस्त को मीका सिंह फेडरेशन के मुंबई में अंधेरी स्थित कार्यालय पहुंचे और मीडिया के भारी जमावड़े और फेडरेशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस कर देश से माफी मांगते हुए कहा-‘‘आगे से यह गलती नहीं होगी. मैंने गलती की है तो देश से माफी मांगता हूं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...