90 के दशक में सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी सबसे सुपरहिट जोड़ी में से एक थी. उस समय इस जोड़ी ने चल मेरे भाई, दुल्हन हम ले जाएंगे, जुड़वा, जीत, अंदाज अपना अपना, बीवी नंबर 1 जैसी सुपरहिट फिल्में दी थीं. अब आज के समय में सलमान करीना के साथ बजरंगी भाईजान और बौडीगार्ड जैसी ब्लौकबस्टर फिल्में दे रहे हैं. इस अंतर पर बात करते हुए करिश्मा कपूर ने सलमान खान, करीना कपूर खान और अपने रिश्तों को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया है, जिसे सुनकर करीना भी हैरान और परेशान हो सकती हैं. करिश्मा का कहना है कि भले ही सलमान करीना के साथ फिल्में करते हैं लेकिन फिर भी वो मेरे ज्यादा करीब हैं.

आपकी जानकारी के ले बता दें कि हाल ही में करिश्मा रियलिटी शो ‘एंटरटेंमेंट की रात-लिमिटेड एडिशन’ में पहुंचीं. जज के तौर पर पहुंची करिश्मा ने सलमान के साथ अपने रिश्तों को लेकर ढेर सारी बातें की. इस दौरान उन्होंने बताया कि करीना नहीं बल्कि सलमान उनके ज्यादा करीबी हैं. इस बात को जानकर हर कोई हैरान रह गया.  करिश्मा ने कहा, भले ही अब सलमान करीना के साथ फिल्में करते हैं लेकिन फिर भी करीना की तुलना में वो मेरे ज्यादा करीब हैं. हमारी दोस्ती लंबे समय से है. उसे करीना अभी भी बच्ची ही लगती है और वो उसे वैसा ही मानते हैं.

खास बात यह है कि करीना, सलमान के साथ 'बौडीगार्ड' और 'बजरंगी भाईजान' में काम कर चुकी हैं. करिश्मा ने फिल्म ‘बौडीगार्ड' के बारें मे बात करते हुए कहा, मैंने बौडीगार्ड फिल्म में छाया को आवाज दी थी. वह मेरी आवाज थी जो फिल्म में सलमान के चरित्र बौडीगार्ड को परेशान करती थी. अब वह किस तरह की फिल्म करना चाहेंगी, इस पर करिश्मा ने कहा, सभी नंबर 1 नाम की फिल्मों में काम करने के बाद, मैं मम्मी नंबर 1 का हिस्सा बनना चाहूंगी, अगर इसे कोई बनाता है तो, मैं चाहती हूं कि यह फिल्म मां के अलग-अलग रूपों की व्याख्या करें, मैं इसका हिस्सा बनकर खुशी महसूस करूंगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...