साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' लोगों को काफी पसंद आई थी. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जौन अब्राहम नजर आए थे. अब करीब 10 साल बाद इस फिल्म के सीक्वल की चर्चा हो रही है. धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र ने पहले किसी अखबार को बताया था, 'करण जौहर हमेशा से ‘दोस्ताना 2’ बनाना चाहते थे, खासकर तब जब इस पहली फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. अब आखिरकार उनके पास इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी रेडी है, जिससे प्रोडक्शन की काम में तेजी आएगी. इतना ही नहीं खबरें आ रही हैं कि करण जौहर ने इसके सीक्वल के लिए लीड स्टार्स को फाइनल कर लिया है.

पिछले काफी समय से करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' को लेकर जिस तरह की खबरें चर्चा में है उसे लेकर फैन्स काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं. कास्ट की बात करें तो करण ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर को फाइनल कर लिया है और तीसरे मेल लीड रोल के लिए ऐक्टर की तलाश में हैं.

इस तरह की खबरों पर लगाम लगाते हुए आखिरकार करण जौहर ने भी अपनी चुप्पी अब तोड़ दी है और इन खबरों को गलत बताया है.

करण जौहर ने इन्हें अफवाह करार देते हुए ट्वीट किया, 'हेलो, दोस्ताना 2 से जुड़ी जो भी खबरें चल रही हैं वे गलत हैं. इसे लेकर जो भी अनुमान लगाए जा रहे हैं वे पूरी तरह गलत हैं.' उनके इस ट्वीट के बाद ऐसा लगता है कि पहले जो भी दोसेताना को लेकर खबरें आ रहीं थी वो महज अफवाह थी. फिलहाल अब एक बात तो साफ है कि तो 'दोस्ताना 2' के लिए अभी दर्शकों को लंबा इंतजार करना होगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...