सोमवार की शाम अजय देवगन और काजोल के फैंस के बीच उस वक्त हंगामा मच गया, जब अजय ने अपनी स्टार बीवी काजोल का नंबर टि्वटर जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया. अजय के इस ट्वीट, 'काजोल देश में नहीं है... उनसे वॉट्सअप के इस नंबर पर को-ऑर्डिनेट करें..' को चंद घंटों में हजारों की तादाद पर शेयर कर लिया गया. अजय के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर चटपटे और अजीबो-गरीब ट्वीट्स की बौछार सी हो गई और कुछ समय में अजय-काजोल टि्वटर पर ट्रेंड करने लगे. टि्वटर पर चली कुछ घंटों की इस नोक-झोंक के बाद अजय देवगन ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि यह उनका प्रैंक था.

काजोल अपने पति की क्लास लो..!

अजय के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ -सी आ गई. अजय की वॉल पर मौजूद सभी फैंस ने काजोल को मैसेज, कॉल और वीडियो कॉल कर डाले. फैंस यहां तक ही नहीं रुके, वे अजय की उस ट्वीट पर काजोल को किए गए मैसेज के स्क्रीन शॉट्स तक शेयर करने लगे. हैरानी की बात तो तब हुई, जब काजोल ने एकाध फैंस को जवाब भी दे दिया.

सागर पटेल नामक टि्वटर यूजर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीन शॉट में वे काजोल को नसीहत देते नजर आ रहे थें कि 'अजय सर ने आपका नंबर टि्वटर पर शेयर दिया है तो कृपया कर अपना अकाउंट डिलीट कर लें और फोन बंद कर दें. वरना हम जैसे लोग आपको मेसेज कर तंग कर देंगे.' किकि नाम के यूजर ने लिखा, 'फोन बंद कर दो..आपके पति ने नंबर लीक कर दिया है, उसकी क्लास लो.' अजय के बेहद फेमस डायलॉग को संगीता ने काजोल को लिखकर भेजा, 'हमें तो अपनो ने लूटा गैरों में कहां दम था.'

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...