‘‘नेटफ्लिक्स’’ पर प्रसारित वेब सीरीज ‘‘सेक्रेड गेम्स’’ में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के सामने फ्रंट न्यूडिटी के दृश्य को बिंदासपन के साथ अंजाम देकर गौरवान्वित महसूस कर रहीं अभिनेत्री खुद को औरतपन की पक्षधर मानती हैं.

हाल ही में एक खास मुलाकात के दौरान फेमीनिजम और वुमन इंपावरमेंट की चर्चा चलने पर कुबरा सैट ने हमसे कहा- ‘‘मैं तो फेमीनिजम की पक्षधर हूं. फेमीनिजम मेरे घर में हुआ. जब मेरी मां को मेरे पिता का सहयोग नहीं मिला, तो उन्होंने समानता के आधार पर घर चलाया. तो फेमीनिजम मेरे घर से चालू होता है. इसलिए तो मैं कहती हूं कि मुझे समानता चाहिए.

 bollywood women empowerment is need of today kubra seth

समानता की मांग करने में गलत क्या है? हां! वुमन इंपावरमेंट की बात इसलिए करते हैं क्योंकि हमारी बात दबी रह जाती है. हम औरतों की कहीं कोई सुनवायी नहीं होती. हम किसी बात को जोर से कहते हैं,तो लोग कहते हैं कि जोर से क्यों कह दिया. ’’

कुबरा सैट आगे कहती हैं- ‘‘देखिए, सिनेमा में भी वुमन इंपावरमेंट आ गया है. ‘कहानी’ व ‘राजी’ जैसी फिल्में बन रही हैं. यानी कि बातचीत शुरू हुई है. बातचीत से ही बदलाव आएगा. सिनेमा एक ऐसा माध्यम है, जहां आप अपनी बात कहकर लोगों तक पहुंच सकते हैं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...