बौलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं. वह लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं. बीमार होने के बाद वह सोशल मीडिया पर भी कम ही नजर आते हैं. हालांकि उन्होंने अपनी फिल्म कारवां के पोस्टर और ट्रेलर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए थे. कैंसर का इलाज शुरू होने के बाद अब पहली बार इरफान खान ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

इरफान ने एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में बताया कि मैंने अभी तक कीमोथेरपी की चार साइकल पूरी कर ली हैं और मुझे कुल 6 साइकल पूरी करनी है. तीसरी साइकल के बाद मेरा स्कैन हुआ था जिसकी रिपोर्ट पौजीटिव आई थी, लेकिन 6 साइकल पूरा होने के बाद होने वाला स्कैन सबसे अहम होगा. इसके बाद ही पता चलेगा कि क्या स्थिति है और ट्रीटमेंट किस दिशा में चल रहा है.

अपनी जिंदगी को लेकर इरफान ने कहा, लाइफ अपने अंदर कई राज छिपाकर रखती है. जिंदगी हमें बहुत सी चीजें देती है, लेकिन हम उन्हें समझने की कोशिश नहीं करते हैं. मैं मानता हूं कि मैं अंधों की रेस में था. जहां मुझे काफी कुछ मिल रहा था लेकिन मैं देख नहीं सका.

इरफान ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, जिंदगी की कोई गारंटी नहीं है. मेरा मन मुझसे लगातार ये कहता है कि मैं अपने माथे पर एक चिट लगा लूं और उसपर लिख दूं कि मुझे ये बीमारी है. जब आपको आने वाले समय का अंदाजा न हो तो ऐसे में आप चिंता करना छोड़ दें, आप प्लानिंग करना बंद कर दें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...