लगातार सफलता की ओर अग्रसर श्रद्धा कपूर ने जब से अभिनय के साथ साथ गायन को भी महत्व देना शुरू किया है, तब से उनके करियर में काफी गड़बड़ी शुरू हो गयी है.

श्रद्धा पिछली फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ बॉक्स आफिस पर बुरी तरह से मात खा गयी. मगर उन्हें इस बात की परवाह नहीं है. उनका मानना है कि सफलता असफलता तो आती जाती रहती है. इन दिनों वह आदित्य रॉय कपूर के संग अपनी दूसरी फिल्म ‘ओके जानू’ को लेकर काफी उत्साहित हैं, जो कि मणिरत्नम निर्देशित तमिल की सफलतम फिल्म ‘ओ कंधाल कंमानी’ का रीमेक है.

अपनी पिछली फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ की असफलता पर क्या कहना चाहेंगी?

सफलता-असफलता आती जाती रहती है. मेरे करियर की पहली दो फिल्में ही असफल थीं. असफलता से हम बहुत कुछ सीखते हैं.

पर आप भी कुछ तो विश्लेषण करती होंगी?

देखिए, जब मुझे ‘रॉक ऑन 2’ का ऑफर मिला, तो मैं बहुत खुश थी. मुझे कहानी बहुत रोचक लगी थी. फिल्म में मैं तीन गाने भी गा रही थी. बहुत अच्छी लोकेशन पर इसे फिल्माया जाना था. इसलिए मुझे कहीं से भी नहीं लगा कि मैंने गलत निर्णय लिया. मुझे कहानी व किरदार इतना पसंद आया था कि मैं बहुत खुश थी कि मैं ‘रॉक ऑन 2’ का हिस्सा बनने जा रही हूं. 

मुझे लगता है कि ‘रॉक ऑन 2’ में आपकी गायकी हावी हुई और अभिनय दब गया?

यह आपकी राय हो सकती है. लेकिन मैं खुद अपनी परफॉर्मेंस को लेकर कोई राय नहीं दे सकती. मैं तो परफॉर्म करने के बाद उस पर सही गलत सोचने का काम दर्शकों व पत्रकारों पर छोड़ देती हूं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...