चैनल ‘‘वी’’ पर वीजे के रूप में काम करने के बाद फिल्म ‘‘लंदन ड्रीम्स’’ से अभिनय की तरफ मुड़ने वाले आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ काफी पसंद की गयी. वैसे तो वह दूसरी अभिनेत्रियों के संग भी फिल्में करते रहते हैं. मगर आदित्य रॉय कपूर की गत वर्ष कटरीना कैफ के संग वाली फिल्म ‘‘फितूर’’ असफल रही. परदे पर इनकी जोड़ी जमी नहीं. पर अब एक बार फिर आदित्य रॉय कपूर ने श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘‘ओ के जानू’’ की है. जिसमें वर्तमान युवा पीढ़ी के करियर व प्यार या शादी को लेकर जो अंर्तद्वंद चलता रहता है, उसका चित्रण है.

चैनल के वीजे से लेकर फिल्म ‘‘ओ के जानू’’ तक के अपने करियर को किस रूप में देखते हैं?

- अरे सर! मैं क्या बताऊं. आप खुद शुरू से मेरा करियर देखते आए हैं. मुझसे ज्यादा आप मेरे करियर का आकलन कर सकते हैं. जहां तक मेरा अपना सवाल है, मैं पीछे मुड़कर देखने में यकीन नहीं करता. सच कहूं तो मैं अपने करियर को लेकर कुछ ज्यादा सोचता नही हूं. मैं यह कभी नहीं सोचता कि कहां क्या बदलाव आया, किस तरह से मेरा एटीट्यूड बदल गया. मेरे करियर, मेरी जिंदगी में सब कुछ होता जा रहा है.

मगर सफलता मिलते मिलते अचानक जब फिल्म असफल हो जाती है. तब क्या होता है?

- सफलता पाने के बाद जब असफलता मिलती है, तो तकलीफ ज्यादा देती है. ‘आशिकी 2’ को जबरदस्त सफलता मिली. उसके बाद मेरी दो फिल्में ठीक ठाक नहीं चली. पर मैं अपने आपको बचाने में सफल हो गया. क्योंकि ‘आशिकी 2’ की सफलता के बाद भी मैं जमीन पर ही था. हवा में नहीं उड़ रहा था. अपने आपको स्टार नहीं माना था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...