बॉलीवुड में अक्सर निर्देशकों की शिकायत होती है कि उन्हें निर्माता के असहनीय दबाव में काम करना पड़ता है. और यदि फिल्म का निर्माता चर्चित निर्देशक हो तो बेचारा निर्देशक  कुछ ज्यादा ही असहाय सा हो जाता है.‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न’ जैसी सफलतम फिल्मों के निर्देशक आनंद एल राय की गिनती एक बेहतरीन रचनात्मक व सुलझे हुए इंसान के रूप में की जाती है. इन दिनों वह बतौर निर्माता व क्रिएटिव डायरेक्टर फिल्म ‘मनमर्जियां’ का निर्माण कर रहे हैं. जिसका निर्देशन समीर शर्मा कर रहे हैं.

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ भूमि पेडणेकर की जोड़ी है. ऐसे में सवाल उठता है कि उनकी तरफ से सामने वाले निर्देशक पर कितना दबाव होता है? और जब यही सवाल हमने आनंद एल राय से किया, तो आनंद एल राय ने कहा-‘‘जैसा कि मैंने अभी कहा कि निर्देशक के तौर पर मैं कभी किसी का दबाव सहन नहीं करता. उसी तरह निर्माता के तौर पर मैं किसी भी निर्देशक पर दबाव नहीं बनाता. मैं यहां पर एक ऐसा प्लेटफार्म तैयार करना चाहता हूं, जहां एक निर्देशक का अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस हो और निर्देशक बिना दबाव के काम करते रहें. हमारे यहां कोई तनाशाही नही है. मेरी सोच यह है कि हम आपस में बैठकर चाय पीते हुए किसी सही व सटीक हल पर पहुंच जाएंगे. मेरा सपना है कि निर्देशक के तौर पर आप अपनी पसंद की फिल्में बनाएं.’’

यानी कि आनंद एल राय का दावा है कि उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘‘एलो कलर्स प्रोडक्शन’’ में तानाशाही वाला रवैया नही है. मगर फिल्म ‘मनमर्जियां’ को लेकर कई तरह की खबरें फैली हुई हैं. चर्चा है कि फिल्म का पहला शिड्यूल खत्म होने के बाद आंनद एल राय के कहने पर इसे रीशूट किया गया. पर फिल्म जिस तरह से बनी है, उससे आनंद एल राय संतुष्ट नहीं हैं. इसलिए उन्होंने ‘मनमर्जिया’ के निर्देशक समीर शर्मा को हटा दिया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...