ऋतिक रोशन और टाइगर श्रौफ जल्द ही एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे. उनकी फिल्म का ऐलान तो पहले ही किया जा चुका है, लेकिन अब इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर टाइगर श्रौफ के साथ एक फोटो शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म शुरू हो चुकी है.

सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रौफ पहली बार एक साथ दिखाई देंगे. इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा की यश राज फिल्म की ओर से प्रड्यूस किया जा रहा है. जब इस इस फिल्म की घोषणा हुई है तब से ही लोग इस फिल्म को ले कर उत्साहित हैं.

पूजा कर शुरू किया ये प्रोजेक्ट

शुक्रवार को पूजा के साथ यशराज फिल्म के कार्यालय में पूजा के साथ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रौफ स्टारर इस फिल्म के प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई. इस फिल्म के बारे में सिद्धार्थ आनंद ने भी अपने इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी. इस फिल्म से जुड़ी पहली जारी की गई पहली तस्वीर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रौफ एक साथ खड़े हो कर पोज देते दिखाई दे रहे हैं.

ऋतिक रोशन ने ट्विट कर दी जानकारी

ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर पेज पर इस पिक्चर को शेयर किया है. इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है कि  "And people thought it was a 2 hero film. Journey begins #HrithikvsTiger @iTIGERSHROFF #sidanand". हालांकि इस फिल्म के बारे में अब तक बहुत अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन खबरों के अनुसार इस फिल्म में काफी एक्शन होगा. इस फिल्म में काफी फाइट सीन होने की संभावना जताई जा रही है. इस फिल्म को अक्टूबर में रिलीज किए जाने की संभावना है. ऋतिक रोशन आजकल आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30' की शूटिंग में व्यस्त हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...