बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड कलाकार विन डीजल के संग हॉलीवुड फिल्म ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से हॉलीवुड में करियर शुरू करने की काफी चर्चाएं रही हैं. दीपिका पादुकोण के अभिनय को लेकर लंबी चौड़ी बातें की जा रही थीं.

विन डीजल खुद एक दिन के लिए इस फिल्म को दीपिका के साथ प्रमोट करने के लिए मुंबई आए. इतना ही नहीं पूरे विश्व में इस फिल्म के प्रोमोशन से एक सप्ताह पहले इसे भारत में प्रदर्शित किया गया. फिल्म को लेकर बहुत ढिंढोरा पीटा गया, पर फिल्म देखने के बाद ‘खोदा पहाड़, निकली चुहिया’ वाली बात ही उभर कर आती है.

फिल्म ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर कैज’ की कहानी के केंद्र में एथलिट और अमरीकन एजेंट जेंडर केज (विन डीजल) हैं. अचानक पूरे विश्व के सामने खतरा मंडराने लगता है. इसलिए जेंडर केज को एक मिशन पर निकलना पड़ता है. वह अपने इस मिशन में सेरिना (दीपिका पादुकोण), निक्स (क्रिस वू), एडिल वुल्फ (रूबी रोज), बेकी (नीना डोबरेव) को लेकर जाते हैं. उनकी टीम को एक अति शक्तिशाली व विनाशकारी हथियार पंडोरा बॉक्स की तलाश करनी है. पंडोरा बॉक्स की मदद से सेटेलाइट को निष्क्रिय कर नीचे जमीन पर गिराया जा सकता है. जिसकी वजह से पूरे विश्व पर संकट का आना तय है.

अब जेंडर केज की पूरी टीम का मकसद विश्व को इस खतरे से बचाना है. जेंडर केज की टीम लगभग सफल हो जाती है, पर अचानक कुछ सरकारी अधिकारी उनके सामने रोड़ा बनकर आ जाते हैं. पर अंततः जीत तो जेंडर केज व उनकी टीम की होती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...