बौलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने वाली अदाकारा तमन्ना भाटिया पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया, जिसे धर दबोचा गया है. हैदराबाद के हिमायत नगर में तमन्ना रविवार (28 जनवरी) को एक ज्वैलरी स्टोर का उद्घाटन करने पहुंची थीं तभी उन्हें इस असहज स्थिति का सामना करना पड़ गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को दबोचने में देर नहीं की. पुलिस के मुताबिक स्टोर के एक 31 वर्षींय कर्मचारी ने तमन्ना पर जूता फेंका था.

नारायनगुडा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर बी रविंदर ने मीडिया को बताया कि जब तमन्ना स्टोर से बाहर आ रही थीं तभी मुशीराबाद के रहने वाले बीटेक ग्रेजुएट करीमुल्ला ने उनके ऊपर जूता उछाल दिया. जूता हालांकि तमन्ना को न लगकर स्टोर के एक कर्मचारी को लगा.

इस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी करीमुल्ला ने पूछताछ में बताया कि वह तमन्ना की हाल की कुछ फिल्मों में किए गए उनके किरदारों से निराश था, जिसकी वजह से उन पर जूते से हमला कर दिया. जिस कर्मचारी को जूता लगा था उसने करीमुल्ला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया है.

तमन्ना भाटिया भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हुई ‘बाहुबली’ के दोनों भागों में नजर आई थीं. तमन्ना हिन्दी फिल्मों के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करती हैं. कई फिल्मों में वह अपना लोहा मनवा चुकी हैं. दक्षिण के अलावा हिन्दी पट्टी में भी तमन्ना के भारी तादाद में प्रशंसक हैं. हिन्दी फिल्मों में वह पहले से स्थापित कई दिग्गज हीरोइनों को टक्कर देती नजर आती हैं. हाल ही में तमन्ना एक विज्ञापन में दक्षिण के शाही अंदाज में नजर आई थीं. इस पर उन्होंने कहा था कि उन्हें शाही अंदाज हमेशा से लुभाता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...