बौलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी की मौत ने देशभर के लोगों को एक गहरा सदमा दिया है. सिर्फ उनके चाहने वाले ही नहीं बल्कि फिल्मी हस्तियां भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हैं कि अब वह हमारे बीच नहीं हैं. हर कोई अपने गम और दुख को जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं. अब इसी बीच अभिनेता ऋषि कपूर इस घटना से बेहद दुखी हैं. श्रीदेवी के निधन पर शोक जताते हुए ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर कई ट्वीट किये. उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि अब 'चांदनी' नहीं रही, इसके अलावा उन्होंने अपने एक ट्वीट में मीडिया के ऊपर गुस्सा भी उतारा.

दरअसल, ऋषि कपूर ने दुबई से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत आने की खबरों पर मीडिया में उनके शव को 'बौडी' कहे जाने पर भी गुस्सा जताया है.

ऋषि कपूर ने कहा है कि मौत के चंद घंटे बाद ही आपकी पहचान खो जाती है और आप महज 'बौडी' बनकर रह जाते हैं. टीवी में श्रीदेवी की 'बौडी' शब्द पर उन्होंने देर शाम एक ट्वीट कर सबको नसीहत दी कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को 'बौडी' नहीं कहा जाना चाहिए.

bollywood

'नागिन' और 'चांदनी' में श्रीदेवी के साथ काम करने वाले ऋषि कपूर ने श्रीदेवी के निधन की खबर के बाद अपनी ट्विटर की फोटो भी ब्लैक लगा दी और उन्होंने अपने स्टेटस पर आरआईपी श्रीदेवी भी लिखा हुआ है. बता दें कि ऋषि कपूर ने अपना दुख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर बोनी और उनकी दोनों बेटियों को इस दुख की घड़ी में खुद को संभालने की प्रार्थना की है. 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...