EXCLUSIVE : प्रिया प्रकाश वारियर का ये नया वीडियो देखा आपने…

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.

बौलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एक्टिंग का हर कोई दिवाना है. फिल्म 'पद्मावत' के बाद दीपिका की पौपुलैरिटी देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी देखने को मिली है. अब दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लिखी हुई एक कविता शेयर की है. कविता का शीर्षक 'आई एम' है. उनकी यह कविता सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. दरअसल, यह कविता दीपिका ने सातवीं क्लास में लिखी थी उन्होंने अपनी इस कविता को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, सातवीं कक्षा में मैंने कवि बनने की कोशिश की थी.

उनकी कविता की शुरुआती चार लाइनों में लिखा है, 'आई एम अ चाइल्ड विद लव एंड केयर, आई वंडर हाओ फार द स्टार्स रीच, आई हियर का रश औफ द वेव्स, आई सी द डीप ब्लू सी...' उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं. किसी ने लेखिका बोला, तो किसी ने उनकी कोशिश की सरहाना की है. उनके इस पोस्ट पर यूजर्स ने लिखा कि वाव मैम, यह काफी प्रेरणात्मक कविता है. वहीं एक ने लिखा कि यह बहुत क्यूट है दीपू.

गौरतलब है कि दीपिका जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं. उनकी इस फिल्म की कहानी सपना दीदी पर आधारित हैं और सपना दीदी बीते वक्त में मुंबई की एक माफिया थीं. इस फिल्म में दीपिका के साथ इरफान खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का नाम 'रानी' रखा गया है और फिल्म के लिए दीपिका जम कर तैयारी कर रही हैं. दीपिका और इरफान की यह एक साथ दूसरी फिल्म है. दोनों इससे पहले फिल्म पीकू में नजर आए थे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...