पांच छह दिन पहले हमने हौलीवुड फिल्म ‘‘अवेंजर्स : इन्फीनिटी वार’’ की समीक्षा लिखते समय ही आगाह किया था कि यह फिल्म हर किसी के दिलों पर अपना कब्जा जमा लेगी. और चार दिन में ही यह बात सही साबित हो गई. 27 अप्रैल को भारतीय सिनेमाघरों में पहुंची रौबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इंवास, क्रिस हेम्सवर्थ स्कारलेट जौनसन्स जैसे हौलीवुड कलाकारों के अभिनय से सजी फिल्म ‘‘अवेंजर्स : इन्फीनिटी वार’’ ने पहले ही दिन 31 करोड़ 30 लाख रूपए कमाकर नया रिकार्ड बना डाला था.

किसी भी भारतीय फिल्म को पहले दिन इतनी बड़ी ओपनिंग नही मिली. उसके बाद वीकेंड यानी कि पहले तीन दिन में इस फिल्म ने 94 करोड़ तीस लाख रूपए कमा लिए थे. चौथे दिन, सोमवार, 30 अप्रैल को इस फिल्म ने 24 करोड़ कमा लिए. इस तरह ‘अवेंजर्स : इन्फीनिटी वार’ ने महज चार दिन में 118 करोड़ रूपए से अधिक कमाए. जबकि अपने आपको सुपर स्टार कहलाने वाले मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘मिसिंग’ की पूरी कमाई एक करोड़ रूपए भी नही पहुंची.

bollywood

इतना ही नही ‘बागी 2’ को सफलतम फिल्म बताया जा रहा है, पर ‘बागी 2’ की कमाई के आंकड़े, ‘अवेजर्स : इन्फीनिटी वार’ से काफी पीछे हैं. यहां तक कि आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ व ‘पीके’ और सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ भी काफी पीछे हो गई हैं. यह हालात तब हैं, जब ‘अवेंजर्स : इन्फीनिटी वार’ महज दो हजार स्क्रीन में ही प्रदर्शित हुई है. जबकि बौलीवुड के सुपर स्टारों की फिल्में एक साथ चार से पांच हजार स्क्रीन्स में प्रदर्शित होती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...