‘‘बियांड द क्लाउड्स’’ और ‘‘धड़क’’ फेम अभिनेता इशान खट्टर तथा ‘‘स्टूडेंट आफ द ईअर 2’’ फेम अभिनेत्री अनन्या पांडे को लेकर जब ‘‘सुल्तान’’, ‘‘टाइगर जिंदा है’’ और ‘‘भारत’’ जैसी सफलतम फिल्मों के निर्देशक अली अब्बास जफर ने जब से रोमांटिक फिल्म ‘‘खाली पीली’’ की घोषणा की थी, तभी से लोगों में उत्सुकता थी कि आखिर अनन्या व इशान की जोड़ी कैसी लगेगी. लोगों की इसी उत्सुकता को खत्म करने के लिए निर्माता अली अब्बास जफर ने अब अपनी फिल्म ‘‘खाली पीली’’ का फस्ट लुक जारी कर दिया. जबकि इस फिल्म की शूटिंग 11 सितंबर से शुरू होगी. ज्ञातब्य है कि अली अब्बास जफर स्वयं इस फिल्म का निर्देशन नहीं कर रहे हैं, वह जी स्टूडियो के साथ मिलकर सिर्फ इसका निर्माण कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन मकबूल खान कर रहे हैं. यह फिल्म 12 जून 2020 को प्रदर्शित होगी. फिल्म के संगीतकार विशाल शेखर हैं.

मुंबई की पृष्ठभूमि की कहानी वाली फिल्म ‘‘खाली पीली’’ युवा वर्ग के लिए रोलर कोस्टर की सवारी है. फिल्म की कहानी एक रात में शुरू होती है, जब एक लड़का, एक लड़की से मिलता है. उसके बाद इनके बीच जो कुछ होता है, उसे देखते हुए लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

ये भी पढ़ें- “बिग बौस 13”: मनचाही फीस न मिलने पर मेकर्स से नाराज हुई गोपी बहु

फिल्म ‘‘खाली पीली’’ की चर्चा करते हुए अली अब्बास जफर कहते हैं- ‘‘मकबूल, हिमांशु और मैंने लगभग एक साल तक इस फिल्म की पटकथा पर काम किया है. हमें इस कहानी के लिए युवा मगर प्रतिभाशाली कलाकार चाहिए थे, इसलिए हमने ईशान खट्टर व अनन्या पांडे को जोड़ा. हमें खुशी है कि हमें ‘जी स्टूडियो’ का साथ मिला. ‘जी स्टूडियो’ के साथ हम बहुत जल्द एक बड़ी फिल्म भी शुरू करने वाले हैं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...