Indian Youth: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसी सोच वाले मागा (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) के दबाव में, आमतौर पर भारत का बुरा ही सोचते हैं. लेकिन इस बार अमेरिकी कंपनियों पर भारतीय टैक क्वालीफाइड कर्मियों पर भारी रुकावटें लगा कर उन्होंने भला ही किया है. इन्फोसिस, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी, एचसीएल फर्म्स पर एच-1 बी वीजा के बाद परमानैंट रैजिडैंसी का प्रोग्राम कैंसिल करने के साथ नए आवेदकों का रास्ता बंद कर मेधावी युवाओं को भारत में ही काम करने पर मजबूर कर दिया है.

कौकरोच जनता पार्टी की सफलता के पीछे एक छिपा कारण यह भी हो सकता है कि अब भारत के खातेपीते ऊंची जातियों के युवाओं को लगने लगा है कि उन्हें भारत में ही रह कर भारत में ही सुधार कर इसे रहने और काम करने लायक बनाना है. दशकों से, जब से राममंदिर मुहिम चली है और जाति का सवाल सब के मन में आगे आ गया है, भारतीय मेघावी युवाओं को पढऩे के दौरान सिर्फ अमेरिका में नौकरी करना सूझता था.

भारतीय युवा भारतीय टैक्स देने वालों के पैसों से मिली सुविधाओं का लाभ उठाते हुए योग्यता पाने और फिर अमेरिका में गोरे अमेरिकियों के मुकबाले आधी सैलरी पर काम करने चले जाते रहे हैं जो यहां की अच्छी सैलरी से भी कई गुना ज्यादा होती है. उन्होंने भारत के वर्तमान और भविष्य के बारे में तो सोचना ही छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें तो गोरों-कालों के बीच जा कर रहना है. बाहर जा कर चाहे उन का सोशल स्टेटस एक नहीं, कई दर्जे कमतर हो जाता है. भारत में उन का ऊंचा दर्जा और ज्यादा ऊंचा हो जाता है और वे धीरेधीरे अपने पूरे परिवारों को वहां ले जाते रहे हैं.

अब अमेरिकी गोरे, जो चर्चों के कहे अनुसार चलते हैं, जिन पर गोरे पादरियों का कब्जा है, भूरे भारतीयों के उन की जगह लेने से उसी तरह चिढऩे लगे जैसे भारत में ऊंची जातियों के ओबीसी, एससी/एसटी और मुसलिम मेधावी युवाओं को आगे बढ़ते देख कर चिढ़ रहे हैं.

अमेरिकी टैक कंपनियां इस काम में सब से आगे रही हैं. यही कंपनियां आज दुनिया को कंट्रोल कर रही हैं. इन के मालिक भारतीय टैलेंट के सहारे ऐसे प्रोग्राम, गेम्स, प्लेटफौर्म बनवा रहे हैं जिन से हरेक नागरिक को अपनी जरूरत के अनुसार हांका जा सके. अमेरिकियों को दिखने लगा है कि टैक कंपनियों में भारतीयों की भरमार कहीं अमेरिका को कंट्रोल न करने लगे.

भारतीयों पर रोक लगाना उसी तरह की साजिश है जैसी भारत में मोदी सरकार चुनाव धांधली, जीएसटी, इलैक्टोरल बौंड्स और हिंदूमुसलिम कर के करती आ रही है. अब भारतीय युवा टैलेंट को अपनी जगह बचानी है तो भारत को ही ठीक करना होगा. चीनी अब काफी तादाद में अमेरिका से वापस जा रहे हैं क्योंकि वहां अच्छी सरकार है, सुविधाएं हैं, सुरक्षा है. भारत तो खोखला है जबकि अमेकिा खोखलेपन की ओर बढ़ रहा है. Indian Youth

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...