Food Plate Viral Video: मां का प्यार तो सब से बड़ा माना जाता है, लेकिन एक वीडियो ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या यह प्यार सच में ‘बिना शर्त’ होता है या इस में भी कहीं न कहीं शर्तें छिपी होती हैं. मामला है खाने की थाली का – मां खाना परोस रही थी, लेकिन दोनों बेटों की थाली में जमीनआसमान का फर्क था. फर्क इतना साफ था कि एक बेटे ने इसे कैमरे में कैद कर लिया. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया.

वीडियो में नजर आते हैं 2 भाई, उन की अलगअलग सजी थालियां और बीच में खड़ी मां. ऊपर से देखने में यह वीडियो मजाकिया लगता है, हंसीमजाक के अंदाज में बनाया गया लगता है लेकिन गौर से देखें तो यह हमारे समाज की एक कड़वी सच्चाई को उजागर कर देता है. जो भी इस वीडियो को देखता है, बात तुरंत समझ जाता है. यह वीडियो Lakshay Mehta नाम के शख्स ने शेयर किया है. वीडियो बनाने वाला बड़ा दिलचस्प अंदाज में बोलता है– “देखो, मेरे बेरोजगार भाई को खाना कैसे परोसा गया है.” वीडियो के कैप्शन में एक सीधी सी बात लिखी है– पैसा बहुत मायने रखता है, इसलिए कमाई पर फोकस करना जरूरी है.

इस के बाद वीडियो में मां की एंट्री होती है. जब मां से पूछा जाता है कि दोनों बेटों में क्या फर्क है, तो वे बड़ी सहजता से जवाब देती हैं कि यह सरकारी नौकरी वाला है, दूसरे के बारे में वे कहती हैं यह निकम्मा है.” बस, यही एक लाइन पूरे वीडियो का सार बन गई और लोगों के दिलों को छू गई.

वीडियो वायरल होते ही कमैंट सैक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने बड़ी दिलचस्प बात लिखी– “वीडियो भले ही स्क्रिप्टेड हो, लेकिन जो मैसेज दिया गया है वह बिलकुल भी झूठा नहीं है.” यानी, भले ही यह सीन बना कर शूट किया गया हो लेकिन इस के पीछे की सच्चाई कहीं न कहीं हर घर में मौजूद है.

एक दूसरे यूजर ने तो सीधे इस पूरी अवधारणा पर ही सवाल खड़ा कर दिया– “अनकंडिशनल लव तो बस एक मिथ है.” उस का मानना था कि प्यार में भी अकसर शर्तें छिपी होती हैं, चाहे हम मानें या न. Food Plate Viral Video

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...