Crime Stories: एक हत्या ने लोगों को झकझोर दिया, क्योंकि यह हत्या घर की चारदीवारी के भीतर हुई और लंबे समय तक किसी को इस की भनक तक नहीं लगी. आसपास रहने वाले लोगों ने भी घटना के खुलासे पर हैरानी जताई. कई लोगों का कहना था कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि उसी घर के भीतर इतना बड़ा अपराध छिपा हुआ है.
8 मई, 2026 को आगरा की रेणुका कॉलोनी में सामने आए मामले में आरोप है कि पत्नी रूबी ने अपने पति सुरेंद्र की हत्या कर दी और लाश छिपाने के उद्देश्य से उस के शव को घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया. इस के बाद बाथरूम के फर्श पर टाइल्स लगवा दीं, ताकि किसी को घटना का संदेह न हो. घटना के बाद सुरेंद्र के अचानक लापता होने पर परिजनों और परिचितों को शक हुआ. जब उन्होंने उस के बारे में जानकारी लेनी चाही, तो रूबी ने अलग-अलग बहाने बनाकर लोगों को टालने का प्रयास किया. बताया गया कि उस ने सुरेंद्र के कहीं बाहर चले जाने या अन्य कारणों की बातें कहीं, लेकिन समय बीतने के साथ उसके जवाबों में विरोधाभास दिखाई देने लगा. इस से परिवार का संदेह और गहरा हो गया.
आखिरकार मामला पुलिस तक जा पहुंचा. पुलिस ने सुरेंद्र की गुमशुदगी की जांच शुरू की और घर के लोगों से पूछताछ की. जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन से पुलिस को घर के भीतर ही किसी बड़ी घटना की आशंका हुई. जब पुलिस ने बाथरूम के फर्श की जांच कराई तो वहां खुदाई में एक शव बरामद हुआ. जिस की पहचान सुरेंद्र के रूप में हुई.
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए पूरी योजना बनाकर बाथरूम में दफनाया गया था. फर्श को दोबारा बनाकर इस तरह तैयार किया गया कि किसी को शक न हो. पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए, जिन्हें फोरैंसिक जांच के लिए भेजा गया.
जांच के दौरान पुलिस ने रूबी से लंबी पूछताछ की. घटनाक्रम की कड़ियां जुड़ती चली गईं. हालांकि हत्या के पीछे वास्तविक कारण और घटनाक्रम का अंतिम निष्कर्ष अदालत में पेश किए जाने वाले साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया पर निर्भर करेगा.
रुबी का किसी से अफेयर था यह नहीं पता चला. उसका शराबी पूजापाठी पति पैसा धर्म और शराब में संपति बेचबेच कर कर पैसा उड़ा रहा था. महाकाल को माथे पर लगाए वह 2 लड़कियों का भविष्य बिगाड़ रहा था.
यह मामला केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्तों में विश्वास, संवाद और विवादों के गंभीर परिणामों की भी याद दिलाता है. किसी भी मतभेद या तनाव का समाधान कानून और बातचीत के माध्यम से ही संभव है. Crime Stories





