Cute Baby Moments: मेरी बेटी एक वर्ष की है. वह अपने नाना से बहुत घुलमिल गई जब वे मेरे पास 3 माह रहे. मेरे पिताजी के बाल पूरी तरह सफेद हैं. जब वे जा रहे थे, मेरी बेटी बहुत सुस्त हो गई. जब भी नाना की शक्ल के सफेद बालों को देखती थी, नानानाना कह कर दौड़ पड़ती थी और उन की गोद में चली जाती थी. जब तक पास जा कर देख नहीं लेती, चुप न होती थी. नाना को न पा कर वह अब कहती है, ‘‘नाना गए.’’ लेखिका – नीतू कपूर

………………………………………………………………………………………………………………………….

यहां गमले में चाय मिलती है

मेरी ननद का लड़का राजू बहुत चंचल है. कुछ दिनों पहले हम दिल्ली जा रहे थे. स्टेशन पर जब गाड़ी रुकी, तब मुझे चाय पीने की इच्छा हुई. आजकल कुल्हड़ में चाय मिलती है. जैसे ही चाय वाले ने हमें कुल्हड़ पकड़ाए, राजू बोल पड़ा, ‘‘अरे, यह कैसा शहर है, यहां गमले में चाय मिलती है.’’

अब जब भी कभी कुल्हड़ में

चाय देखती हूं, मुझे गमला याद आ

जाता है. डा. कल्पना चुग

मेरा बेटा बहुत हाजिरजवाब है. वह

7 साल का है. एक बार मैं उसे इंग्लिश का होमवर्क कराने बैठी. उसे उस की टीचर ने इंग्लिश के कुछ शब्द दिए थे. उन्हें वाक्यों के साथ लिखना था.

फुलिश शब्द का वाक्य बनाना था. मैं और बेटा समझ नहीं पा रहे थे कि किस को मूर्ख बनाया जाए. मैं ने कहा, ‘‘लिख दो, यू आर फुलिश.’’

वह तपाक से बोला, ‘‘ऐसा लिख कर मैम के पास कौपी जाएगी तो वे क्या सोचेंगी.’’ फिर उस ने कहा, ‘‘क्या मैम फुलिश, बच्चे फुलिश, हम सब फुलिश लिख दें.’’

उस की इस बात को सुन कर घर के सभी लोग हंसने लगे. लेखिकामाया रानी श्रीवास्तव

……………………………………………………………………………………………………………………….

शिवाजी महाराज

मैं रसायनशास्त्र और हिंदी विषय का अध्यापक हूं. एक बार मैं बच्चों को हिंदी पढ़ा रहा था. तभी मैं ने किताब में से पढ़ा, ‘‘शिवाजी महाराज ने मैदान में उतर कर दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए.’’ तभी मेरे एक छात्र ने मुझ से पूछा, ‘‘मास्टरजी, शिवाजी महाराज क्या एक हाथ में ढाल और दूसरे में नीबू ले कर मैदान में उतरते थे?’’ उस छात्र की

इस बात पर मैं ठहाके लगाए बिना न रह सका. लेखिका – स्वप्निल शाह 

आप भी भेजें

सरिता में प्रकाशित रचनाओं तथा अन्य सामयिक विषयों पर अपने विचार भेजिए. कृपया पत्रों पर अपना पता अवश्य लिखें. पत्र इस पते पर भेजिए : आप के पत्र, सरिता, ई-8, झंडेवाला एस्टेट,

नई दिल्ली-55.

नीचे लिखे नंबर पर एसएमएस या

व्हाट्सऐप के जरिए मैसेज/

औडियो भी कर सकते हैं.

08588843415

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...