करीब एक दशक पहले टीवी सीरियल्स में दिखाई गई लोकेशन्स ज्यादातर मुंबई की होती थी या फिर किसी स्पेशल सीन को दिखाने के लिए सेट लगा दिया जाता था. अब बदलते वक्त के साथ हर चीज को रियल लाइफ इफेक्ट के साथ दिखाने की कोशिश की जाती है. बीते सालों में कई लोकेशन्स ऐसी हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा टेलीविजन शो में दिखाया जाता है. आइए, डालते हैं उनपर एक नजर.

अमृतसर (पंजाब)

अमृतसर जिसे आज भी कुछ लोग अम्बरसर कहते हैं. ज्यादातर पंजाब की कहानी पर आधारित ज्यादातर टेलीविजन शो अमृतसर में ही शूट किए जाते हैं. टशन-ए-इश्क, वारिस, गुरबानी, वीरा जैसे पौपुलर सीरियल्स की शूटिंग अमृतसर में की गई है.

बनारस (उत्तर प्रदेश)

गंगा की आरती और बनारस के घाट. बनारस का नाम लेते ही सबसे पहले ये दो खास बातें सबसे पहले याद आती हैं. शाम के समय अनगिनत दीयों से जगमगाता है बनारस. गंगा, सरस्वतीचंद्र, कर्म अपना-अपना, तेरे शहर में, बिलियन डौलर गर्ल की शूटिंग लोकेशन बनारस है.

ये भी पढ़ें- फिशिंग गेम के शौकिन हैं तो जरूर जाएं यहां

जैसलमेर, जयपुर (राजस्थान)

राजघराने, हवेली और राजशाही ठाट-बाट दिखाने के लिए राजस्थान की कई लोकेशन्स का इस्तेमाल टीवी शो में सबसे ज्यादा किया जाता है. जिनमें जैसलमेर और जयपुर सबसे पौपुलर लोकेशन्स हैं. रंगरसिया, बालिका बधु, पहरेदार पिया की, दीया और बाती, नागिन जैसे पौपुलर शो की शूटिंग जयपुर और जैसलमेर में की गई है.

ऋषिकेश (उत्तराखंड)

ऋषिकेश धार्मिक सीरियल्स की शूटिंग लोकेशन में सबसे पहले नम्बर पर आता है. कभी-कभी बनारस की भीड़ को देखते हुए कुछ टीवी सीरियल्स की लोकेशन ऋषिकेश भी कर दी जाती है. यहां नीली छतरीवाले, ये रिश्ता क्या कहलाता है, अगले जन्म मोहे बिटिया ना कीजो, महाभारत जैसे टीवी सीरियल्स की शूटिंग हो चुकी है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...