हरदम आपके साथ रहने वाला मोबाइल और कंप्यूटर आपकी हर लोकेशन को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन आपकी लोकेशन तभी तक ट्रैक की जा सकती है जब तक आप लोकेशन सर्विसेज बंद ना कर दें, लेकिन इसका एक अपवाद भी है.

अगर आपका फोन एंड्रायड है तो लोकेशन सेवाएं बंद करने पर भी आपको ट्रैक किया जा सकता है. गूगल आपकी लोकेशन सेवाएं बंद होने के बावजूद उस सूरत में आपको ट्रैक कर सकता है जब आप वाई-फाई का इस्तेमाल कर रहे हो. अगर आपके डिवाइस में सिम भी न हो तब भी गूगल आपको ट्रैक कर सकता है.

पिछले एक साल से गूगल कर रहा ट्रैकिंग

गूगल बीते एक साल से ऐसा कर रहा है. लेकिन अब गूगल की यह चोरी पकड़ी गई है और कंपनी ने कहा है की इसे बंद कर दिया जाएगा. कंपनी के मुताबिक इस साल की शुरुआत में मैसेज डिलीवरी की स्पीड और परफौरमेंस को सुधारने के लिए सैल आईडी कोड्स का इस्तेमाल किया जाने लगा था.

लेकिन गूगल ने यूजर्स को इस बारे में सूचना तक जारी नहीं की थी. गूगल के अनुसार, यूजर लोकेशन से जो डाटा कलेक्ट किया जाता है, उसे किसी के साथ शेयर नहीं किया जा सकता. लेकिन इसके बावजूद यह यूजर्स के लिए सुरक्षित नहीं है. ऐसी स्थिति में अगर आपका फोन हैक हो जाता है तो दूसरे लोग बिना आपकी और गूगल की जानकारी के लोकेशन ट्रैक कर पाएंगे.

गूगल डाटा कलेक्शन करेगा बंद

गूगल ने यह जरूर बोल दिया की वो अब डाटा कलेक्शन बंद कर देगा, लेकिन वो ऐसा क्यों करेगा इस पर कुछ नहीं कहा गया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...