खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाली 42 मोबाइल एप्लीकेशंस की एक सूची जारी की है. सुरक्षा बलों के जवानों और अधिकारियों को इन एप्लीकेशंस को इस्तेमाल में न लाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. खुफिया एजेंसियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए इन ऐप्स की एक लिस्ट जारी की है.

खबरों के अनुसार एजेंसियों का कहना है की चीनी डेवलपर्स द्वारा विकसित कई ऐसे ऐप्स हैं, जिनके चीनी लिंक हैं, उनसे कथित तौर पर जासूसी किए जाने की आशंका है. इनका प्रयोग हमारे सुरक्षाबलों के जवानों की सुरक्षा के लिए हानिकारक हो सकता है. इस सूचि को जारी करते हुए सुरक्षा कंपनियों ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारियों और आपके कमान के तहत आने वाले जवानों से इन ऐप्स का उपयोग कार्यालय में या निजी मोबाइल फोन पर न करने का अनुरोध किया जाता है.

अगर उनमें से कुछ पहले से ही इन एप्लीकेशन में से कोई भी उपयोग कर रहे हैं तो उन्हें ऐप को तुरंत अनइंस्टाल करने और उनके सेलफोन को फार्मेट करने के लिए कहा जाए. इसका सख्त अनुपालन किया जाए और इस मामले में व्यापक दिशा निर्देश भी जारी किये जाएं.

ये हैं वो खतरनाक ऐप्स

वीबो (Weibo)

वीचैट (Wechat)

शेयरइट (Shareit)

ट्रूकालर (True Caller)

यूसी न्यूज (UC News)

यूसी ब्राउसर (UC Browser)

ब्यूटी प्लस (Beauty Plus)

न्यूजडौग (News Dog)

वीवा वीडियो-क्यू वीडियो (Viva Video-Q Video)

आईएनसी (Inc)

पैरालल स्पेश (Parallel Space)

अपुस ब्राउसर (Apus Browser)

परफेक्ट कार्प (Perfect Corp)

वायरस क्लीनर-हाई सिक्योरिटी लैब (Virus Cleaner High Security Lab)

सीएम ब्राउसर (CM Browser)

एमआई कम्युनिटी (MI Community)

डीयू रिकार्डर (DU Recorder)

वाल्ट हाइड (Volt Hyde)

यूकैम मेकअप (Yukam Makeup)

एमआई स्टोर (MI Store)

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...