जब भी हम एक शहर से दूसरे शहर ट्रेन के माध्यम से जाते हैं हमारे मन में बार-बार एक ही सवाल आता है, यह कि क्या ट्रेन समय पर चल रही है या नहीं, कहीं ट्रेन लेट तो नहीं. हमारे देश में ट्रेनों का देरी से चलना कोई नई बात नहीं है, यह काफी पुरानी समस्या है और इसे लेकर अक्सर ही भारतीय रेल की किरकिरी हुई है. जब हम ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकलते हैं तो हम यह चेक करते हैं कि क्या ट्रेन समय पर चल रही है या नहीं. हम यह चेक करते हैं कि हमारी ट्रेन किस स्टेशन पर है और उसे आने में कितना वक्त लगेगा.

ट्रेन का रनिंग स्टेटस जानने के लिए हम या तो रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर कौल करते हैं या फिर इंटरनेट के माध्यम से पीएनआर के जरिए जानकारी लेते हैं और कई बार यह सब करने के बाद भी ट्रेन की सही जानकारी नहीं मिल पाती है, लेकिन अब आपको ट्रेन का लाइव स्टेटस जानने के लिए यह सब करने की जरूरत नहीं होगी. एक खबर के मुताबिक अब आप घर बैठे वाट्सऐप के जरिए ही ट्रेन का रनिंग स्टेटस पता कर सकते हैं. रेलवे आपको बड़े ही आसानी से ट्रेन का रनिंग स्टेटस वाट्सऐप के जरिए बता देगा.

अब आप सोच रहे होंगे कि वाट्सऐप से कैसे ट्रेन का रनिंग स्टेटस पता चल सकता है. आपके दिमाग में इस वक्त कई सवाल आ रहे होंगे. ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, वाट्सऐप पर ट्रेन का रनिंग स्टेटस जानने के लिए आपको बेहद ही आसान सा तरीका अपनाना होगा. आपको केवल अपने फोन पर एक नंबर सेव करना होगा और उस पर उस ट्रेन का नंबर सेंड करना होगा, जिसका रनिंग स्टेटस आप जानना चाहते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...