व्हाट्सऐप का डिलीट हुआ डाटा वापस से मिल जाए तो कितना अच्छा हो. आप भी कभी अभी ऐसा महसूस करते होंगे नहीं...तो अब परेशान मत होइये क्योंकि ऐसा हो गया है, जी हां, व्हाट्सऐप अब अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है जिसकी मदद से आप डिलीट किए गए फोटो, वीडियो और मैसेज वापस से डाउनलोड कर पाएंगे. हालांकि आप इसके जरिए केवल मीडिया फाइल ही डाउनलोड कर सकेंगे, टेक्स्ट मैसेज नहीं.

बता दें कि इससे पहले भी कंपनी व्हाट्सऐप ऐप पर शेयर किए गए फोटो, GIFs, वीडियो, डौक्यूमेंट, औडियो क्लिप आदि को अपने सर्वर पर 3० दिनों तक स्टोर करके रखता था, लेकिन कुछ दिन पहले व्हाट्सऐप ने ऐसा करना बंद कर दिया था, वहीं अब कंपनी ने एक बार फिर से सर्वर पर डाटा को स्टोर करना शुरू कर दिया है.

कैसे डाउनलोड करें डिलीट हुए डाटा?

WhatsApp के एंड्रायड ऐप के 2.18.113 पर यह फीचर आ गया है. वहीं iOS यूजर्स को अभी इंतजार करना पड़ेगा. अगर आप भी डिलीट हुए फोटो, वीडियो और औडियो फाइल को फिर से डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले अपने ऐप को अपडेट करें.

इसके बाद उस चैट में जाएं जिसमें से आप मीडिया फाइल को डाउनलोड करना चाहते हैं. यहां पर यूजर्स के नाम पर टैप करें. अब आपके ठीक नीचे Media लिखा मिलेगा, उसमें से जिस फाइल को डाउनलोड करना है, उस पर क्लिक करें और डाउनलोड का विकल्प द्वारा फाइल डाउनलोड कर लें. उदाहरण के लिए- मान लीजिए कि आपके दोस्त का नाम दिनेश है. आप दिनेश की चैट में से डिलीट किए गए फोटो और वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए दिनेश के चैट में जाएं और फिर नाम पर टैप करें. अब आपको नाम के ठीक नीचे मीडिया फाइल्स दिख जाएंगी. यहां से जो भी फाइल चाहिए उसे डाउनलोड कर लें. बता दें कि आप 2 महीने पहले डिलीट किए गए डाटा को भी डाउनलोड कर सकेंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...