बाइक के शौकीन लोगों के लिए यह खास खबर है, क्योंकि जल्द ही सड़कों पर रफ्तार भरने के लिए उनके हाथ में एक पहिये वाली जबरदस्त बाइक आने वाली है. जी हां, अब वह दिन दूर नहीं जब आपको सड़क पर एक पहिये वाली बाइक भी फर्राटा भरते नजर आएगी. ्आर

पको बता दें कि हाल ही में टोक्यो में आयोजित 45वें मोटर शो में बाइक निर्माता कंपनी यामहा ने 3 पहियों वाली सुपरबाइक पेश की थी. जिसके बाद अब बाजार में सिंगल पहिये वाली मोटरबाइक जा रही है. नये डिजाइन की इस बाइक को लेकर युवाओं में जबरदस्त क्रेज है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोटरबाइक निर्माता कंपनी रायनो मोटर्स (Ryno Motors) ने सिंगल व्हील मोटरसाइकिल डिजाइन की है. कंपनी ने इस बाइक का डिजाइन भी काफी दमदार बनाया है. कंपनी ने इस बाइक की टेस्टिंग भी कर ली है.

बाइक को माडर्न होवरबोर्ड को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इस बाइक का वजन करीब 72 किग्रा है, लेकिन इस पर 115 किलो वजन को आसानी से ले जा सकता है. बैटरी से चलने वाली रायनो की इस बाइक के 25 इंच चौड़े टायर में ही बैटरी की जगह बनाई गई है. आप इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद आसानी से मीलों का सफर तय कर सकते हैं.

आरामदायक सिंगल सीट वाली रायनो की यह बाइक 10 मील प्रति घंटा यानी करीब 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है. इस सेल्फ बैलेंसिंग बाइक को आसानी से टर्न भी किया जा सकता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...