आपने कई बार देखा होगा कि कुछ लोग अपने फोन पर किसी भी ऐप या दूसरी मीडिया फाइल को हाईड कर देते हैं. दरअसल गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपने फोन के ऐप्स, फोल्डर्स के साथ-साथ फोटोज और वीडियोज को भी हाईड कर सकते हैं. लेकिन उस हाईड किये गए ऐप को कोई और नहीं देख सकता. उसे केवल वहीं देख सकता है जिसने उसे हाईड कर रखा है.

आज हम आपके लिए एक ऐसा तरीके लेकर आएं हैं जिसकी मदद से आप किसी के भी मोबाइल में जाकर हाईड ऐप्स या फोल्डर को आसानी से देख सकेंगे. इसके लिए आपको ना ही अलग से कुछ खास करने की जरूरत है और ना ही अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता.

स्टेप 1: हाईड ऐप्स या फोल्डर का पता लगाने के लिए सबसे पहले आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाइये.

स्टेप 2: यहां आपको कई सारे विकल्प दिखेंगे. इनमें आपको Apps का विकल्प भी दिखाई देगा, इसपर टैप करें.

स्टेप 3: Apps पर टैप करने के बाद एक पेज खुलेगा. यहां आपको फोन के सारे ऐप्स दिखाई देंगे. इन ऐप्स में से उन ऐप्स को खोजिए जो मोबाइल के ऐप्स या फोल्डर को हाईड करते हैं. फिर उस ऐप पर टैप करें.

स्टेप 4: यहां आपको Force Stop का विकल्प दिखाई देगा इस पर टैप करें.

स्टेप 5: आपका स्मार्टफोन एक बार फिर से आपसे पूछेगा कि ऐप को Force Stop करना है या नहीं. OK पर टैप कर दें.

इसके बाद ऐप काम करना बंद कर देगा और फोन के सारे हाईड किए हुए ऐप्स दिखने लगेंगे. ऐसे ही सारे हाईड की हुई फोटोज, वीडियोज और फोल्डर्स को आप आसानी से देख सकते हैं वो भी बिना किसी परेशानी के.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...