बंधा हुआ हूं मैं बंधन में
मन फिर भी स्वच्छंद विचरता
मैं निशब्द हूं, ये है मुखरित
इस को भाती नहीं नीरवता
मैं प्रतिपल कर्तव्य निभाता
ये अपने अधिकार मांगता
मन चाहे आकाश-कुसुम को
समझे मेरी नहीं विवशता
ये छूता आकाश की सीमा
मेरा बस धरती से नाता
चंचल हठी शिशुओं जैसा
पुन:पुन: ये तुम तक आता
कहता होगा तुम से भी कुछ
तुम को क्योंकर समझ न आता
क्या अब भी इतनी क्लिष्ट है
शब्दों में ये मन की भाषा.
- अजीत ‘शेखर’
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
(1 साल)
USD48USD10
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
(1 महीना)
USD4USD2
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सरिता से और





