Hindi stories: इस एआई के जमाने में कल देररात तक चैट जीपीटी से बात होती रही. इस बीच में कब आंख लग गई, पता नहीं चला. नए वर्ष की पहली सुबह मेरे बिस्तर के बगल में रखे ‘सुपर इंटैलिजैंस स्मार्ट स्पीकर’ से आवाज आ रही थी- ‘गुडमौर्निंग सर, आज नववर्ष का पहला दिन है. आज का तापमान भी सामान्य है, आप को सुबह मौर्निंग वाक पर जाना है.’

मैं बिस्तर छोड़ कर उठ बैठा. कल ही  रात में मैं ने सोते समय सोच लिया था कि इस नए वर्ष में अपनी सेहत के प्रति बेहद संवेदनशील रहूंगा. मैं ने मन ही मन एआई का स्मरण किया और अपने स्मार्ट स्पीकर को थैंक्स कहा. ?ाटपट तैयार हो कर मौर्निंग वाक पर निकल गया. घर छोड़ते ही मेरा स्मार्ट डोर औटोमैटिक लौक हो गया. मैं देख रहा हूं कि इस एआई के जमाने में मेरे साथ मेरा घर भी पूरी तरीके से हाईटैक है. दीवारों में संवेदनाएं हैं. दरवाजे चिंतन करते हैं. लाइट मूड सम?ाती है. इस  स्मार्टनैस से मन बड़ा प्रसन्न है.

एआई अब मन को छू रहा है. अब मेरा दिल भी शायद चारदीवारी एवं डिवाइस में चहलकदमी कर रहा है. हाईटैक डिवाइस मेरी जीवनशैली को एडजस्ट कर रहा है. सुविधा मिलती है, समय की बचत होती है. इस तरीके से मेरे भीतर ऊर्जा भी सेफ हो रही है. मैं देख रहा हूं, धीरेधीरे मेरा सोना, खाना व डेली रूटीन का डाटा अब माइक्रोसौफ्ट तैयार कर  रहा है. स्मार्ट स्पीकर वायस कमांड करता है और मैं सक्रिय हो जाता हूं.

अपने निजी जीवन में एआई के दखल से मन प्रफुल्लित होता जा रहा है. लगातार आत्मविश्वास बढ़ रहा है. मेरे हाथ में स्मार्टवाच थी, उस ने संकेत देना शुरू किया, ‘सर, यहां से नवासी कदम दूर गांधी पार्क है, उस की तीसरी बैंच अभी खाली है. वहां आप खुली हवा में.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD120
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...