Social Story: सड़क पर ज्यादा भीड़ को देख कर हरनाम सिंह ने ट्रक की रफ्तार कम कर दी. सारी रात ट्रक चलाते रहने के चलते वह बुरी तरह थक गया था. उस की इच्छा थी कि वह किसी ढाबे में चायनाश्ता कर के कुछ देर वहीं आराम करे. शहर खत्म होते ही सड़क खाली पा कर हरनाम सिंह ने ट्रक की रफ्तार फिर बढ़ा दी. उसे सड़क के बीचोंबीच एक मोपैड सवार जाता दिखाई दिया. उस ने साइड मांगने के लिए हौर्न बजाया. हौर्न की आवाज सुन कर मोपैड सवार ने पलट कर देखा और किनारे होने के बजाय मोपैड की रफ्तार बढ़ा दी.

हरनाम सिंह ने देखा कि वह एक 15-16 साल का लड़का था, जो साइड देने के बजाय ट्रक से मुकाबला करने के मूड में दिख रहा था. हरनाम सिंह का वास्ता ऐसे शरारती लड़कों से पड़ता रहता था. उस पर गुस्सा आने के बजाय हरनाम सिंह के चेहरे पर एक मुसकान आ गई. उसे देख कर हरनाम सिंह को अपने बेटे की याद आ गई. वह भी बहुत शरारती था. हरनाम सिंह धीमी रफ्तार से ट्रक चलाता रहा. मोपैड सवार को ट्रक से आगे निकलने में काफी मजा आ रहा था. ट्रक को काफी फासले पर देख कर उस ने खुशी में अपना दाहिना हाथ उठा कर हिलाया. तेज रफ्तार और दाहिना हाथ हैंडल से हट जाने के चलते वह लड़का बैलैंस नहीं रख सका और सिर के बल पथरीली सड़क पर जा गिरा.

हरनाम सिंह मोपैड सवार का ऐसा भयंकर अंजाम देख सकते में आ गया. उस का ट्रक तेज रफ्तार से दौड़ रहा था. एक सैकंड की भी चूक उस लड़के की जान ले सकती थी. तेज रफ्तार के बावजूद ट्रक घिसटते हुए घायल मोपैड सवार से कुछ पहले ही रुक गया. अचानक ब्रेक लगने के चलते पिछली सीट पर सोया क्लीनर भानु गिरतेगिरते बचा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...