टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस वक्त सबसे व्यस्त खिलाड़ी हैं. इंटरनेशनल क्रिकेटिंग कैलेंडर में भी उनका शेड्यूल बेहद बिजी है. पिछले कुछ वक्त से विराट कोहली यह शिकायत भी करते रहे हैं कि बेहद बिजी क्रिकेट शेड्यूल होने की वजह से उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल और आईपीएल ने क्रिकेटरों का अधिकांश समय ले लिया है. दूसरे क्रिकेटरों की तरह विराट कोहली भी यही कहते हैं कि उन्हें परिवार को देने के लिए समय नहीं मिलता. हालांकि, वे जानते हैं कि इंडियन जर्सी पहनने की जिम्मेदारी बड़ी है और कप्तान होने की नाते यह जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

फिलहाल कप्तान विराट कोहली लगभग 80 दिनों के लंबे शेड्यूल पर इंग्लैंड में हैं. इंग्लैंड को 3 मैचों की टी-20 में 2-1 से मात देने के बाद विराट कोहली को थोड़ा-सा वक्त अपने परिवार के लिए मिल ही गया है, क्योंकि भारत को अब वन-डे सीरीज 12 जुलाई से करनी है. ऐसे में लिहाजा सभी खिलाड़ियों को कुछ वक्त मिल ही गया.

Day out with my beauty!

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के परिवार भी उनके साथ हैं. कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस वक्त इंग्लैंड हैं. ऐसे में वक्त मिलने पर विराट और अनुष्का एक रोमांटिक डेट पर निकले. विराट कोहली ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी इस रोमांटिक डेट की एक तस्वीर भी शेयर की है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...