टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के दो दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन और हरभजन सिंह ने एक दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किये. दोनों ही खिलाड़ियों ने एक दूसरे की खूबियों के बारे में बात की, इसके साथ ही एक दूसरे के शानदार पलों के बारे में भी चर्चा की. अश्विन ने पंजाबी बोलने की कोशिश की तो भज्जी तमिल बोलने की कोशिश करते दिखे.
अश्विन और भज्जी ने नेट्स पर सबसे ज्यादा परेशान करने वाले बल्लेबाज के बारे में भी बात की. दोनों का मानना है कि नेट्स पर विराट कोहली सबसे ज्यादा परेशान करता है. वह आउट होने के बाद गुस्सा हो जाता है और कभी नहीं मानता है कि वह आउट हो गया है.
वहीं सबसे ज्यादा झुंझलाहट देने वाला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को बताया. दोनों ने कहा कि जब वह गेंदबाजी करता है तो उसे लगता है हर गेंद पर विकेट लेता है और जब बल्लेबाजी करता है तो हर गेंद को बाउंड्री को पार करता है. भज्जी जहां अश्विन से कैरम बॉल फेंकना सीखना चाहते हैं, जबकि अश्विन भज्जी से दूसरा फेंकना सीखना चाहते है. इस इंटरव्यू में बहुत कुछ खास है आप भी देखिये.
Just for laughs - When @ashwinravi99 spoke Punjabi and @harbhajan_singh tried Tamil. Full video soon #INDhttps://t.co/0HAt7Afh1l
— BCCI (@BCCI) March 30, 2016
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





