राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने राज्य सरकार को जयपुर में आईपीएल के लिए प्रस्तावित मैचों के लिए अपनी सहमति दे दी है. उल्लेखनीय है कि राजस्थान में तीन साल के अंतराल के बाद राजधानी जयपुर में आईपीएल के नौ क्रिकेट मैच हो रहे हैं. राजस्थान के खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरसीए के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई बैठक में इस बात को लेकर सहमति बनी. 

उन्होंने बताया कि इसके तहत राजस्थान क्रिकेट संघ आवश्यकता होने पर मैदान के रखरखाव के लिये कर्मचारियों को उपलब्ध करायेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि मैच स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा ही आयोजित होंगे और आरसीए की इन मैचों में कोई भूमिका नहीं होगी. 

खींवसर ने बताया कि मैच के लिए आयोजन समिति का गठन शीघ्र कर लिया जाएगा तथा मैदान के रखरखाव और पिच आदि की तैयारियां शुरू हो चुकी है. 

खेल मंत्री के साथ यहां हुई बैठक में राजस्थान क्रिकेट संघ के सचिव समरेन्द्र तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने जयपुर में आइपीएल 9 के तीन मैच कराने की जिम्मेदारी राज्य सरकार को सौंपी है और सरकार इस संबंध में पूरी गंभीरता के साथ सभी पक्षों को साथ लेकर मैच के लिये सभी आवश्यक कयावद पूरी करने में जुट गई है.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में बीसीसीआई के प्रतिनिधि अमृत माथुर के साथ कल ही राज्य सरकार की बातचीत हो चुकी है. मुम्बई इंडियन्स की फ्रेंचांइजी कंपनी की इवेंट टीम ने भी कल मैदान का जायजा लिया. 

जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम अभी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अधीन है और बीसीसीआई ने आरसीए को निलंबित कर रखा है. 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...