जुड़वां बच्चों का चेहरामोहरा ही नहीं बल्कि उन की आदतें, खानपान, यहां तक कि दर्द तकलीफ भी एक जैसी होती हैं, यह तो सुनने में आता रहा है. लेकिन यह पहला ऐसा मामला है जिस में 2 जुड़वां बहनों ने एक ही समय पर एक ही अस्पताल में बच्चों को जन्म दिया है.

अमेरिका में रहने वाली ये दो बहनें हैं जेलिनी एप्रिल कौफर्ड और जेनेली एन लियोपोल्डो. अलगअलग रहने वाली ये दोनों बहनें बीमारी के चलते फर्टिलिटी की समस्या से जूझ रही थीं. इन में से एक बहन को तो 2 बार मिस कैरेज भी हो चुका था. जेलिनी एप्रिल कौफर्ड और जेनेली की एक बहन की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी, जिस की वजह से पूरा परिवार टूट सा गया था.

लेकिन अब दोनों बहनों के मां बनने से परिवार की खुशियां लौट आई हैं. दोनों बहनों की उम्र 30 वर्ष है, इन में जेलिनी कुछ मिनट बड़ी हैं. जेनेली बताती है कि जब मुझे जेलिनी के प्रेग्नेंट होने का मैसेज मिला तो मैं बहुत खुश हुई, क्योंकि हार्मोनल डिस औडर की वजह से उस की प्रेग्नेंसी में दिक्कतें आ रही थीं. उस की प्रेग्नेंसी की सुन कर सब खुश हुए. इस से 4 दिन पहले मुझे अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला था.

प्रेग्नेंसी के बाद दोनों परिवारों ने एक साथ डिलीवरी करवाने की योजना बनाई और डिलीवरी के 6 सप्ताह पहले जेनेली और उस का परिवार केलीफोर्निया आ गया. जेलिनी अपने पति ब्रैंडन माइकल कौफर्ड के साथ एरिजोना में रहती है, जबकि जेनेली अपने पति जैसन सर्जियो लियोपोल्डो के साथ कैलीफोर्निया में रहती है. इन सब की मुलाकात 2005 में एक टूर्नामेंट में हुई थी, जहां ये स्टूडेंट एथलीट के तौर पर भाग लेने पहुंचे थे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...