उसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता, उसको सुन कर हर कोई ऐसे डर जाता है, जैसे कोई भूत का नाम सुन लिया. ऐसा क्या है इसमें, जो कोई इसके बारे में बात नहीं करना चाहता?

हां, हम उस बेचारे हीनभावना के शिकार सेक्स की बात कर रहे हैं. ऐसा क्या है इस चीज़ के बारे में बात करने में या इसका नाम लेने में जो लोग अच्छे-खासे आदमी को गलत समझ लेते हैं? खुद इसके बारे में बात नहीं करते, जो बात करता भी है, उसे गलत समझ लेते हैं!

बिना सिर पैर की एडल्ट मूवी देख लेंगे, लेकिन सेक्स एजूकेशन के बारे में बात नहीं करेंगे! भैय्या, इतनी नाइंसाफी मत करो इस मामूली सी चीज़ के साथ और इसे हव्वा बनाना बंद करो.

यही संदेश लेकर आई है Y-Films की नई पेशकश Sex Chat With Pappu & Papa. ये डिजिटल फिल्म इन सभी चीज़ों के बारे में बात करती है, जिनको परिवार में A-Rated मान कर नज़रंदाज़ कर दिया जाता है. खासकर मां-बाप और बच्चों के बीच इस तरह की कोई बात नहीं होती. इसी गैप को भरने की कोशिश है Sex Chat With Pappu and Pappa, जिसे थोड़ा गंभीर न कर, लाइट और मनोरंजक तरीके से बताया जाएगा.

ये कहानी है वात्सा परिवार की, जिसका एक 7 साल का सदस्य है पप्पू. पप्पू के दिमाग में जो भी "ऊल-जुलूल" सवाल आते हैं, वो अपने पापा आनंद से पूछ डालता है. जवाब देने में क्या कॉमेडी होती है, ये है Sex Chat With Pappu & Papa.

इसे डायरेक्ट किया है आशीष पाटिल ने और सचिन पिलगांवकर, आनंद तिवारी, संजीदा शेख़, कबीर साजिद, अल्का अमीन बने हैं वात्सा परिवार के मेंबर.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...