लाइब्रेरी से तो आप परिचित होंगे ही, जो हमें जानकारी देने के साथसाथ हमारा ज्ञान बढ़ाने का काम करती है. आज जहां नैट खोलते ही किसी भी तरह की जानकारी आप के सामने हाजिर हो जाती है, इस के बावजूद लाइब्रेरी ने अपना महत्त्व नहीं खोया है और वह निरंतर ज्ञान बांट रही है.

वैसे तो जगह जगह लाइब्रेरी खुली हुई है. कई तो मोबाइल वैन द्वारा भी लाइब्रेरी का संचालन करते हैं और कई मिशन भी इस से जुड़े हुए हैं जो जगह जगह लाइब्रेरी खोल कर ज्ञान का प्रचार प्रसार कर रहे हैं. लेकिन जहां मोबाइल वैन का आप के मुहल्ले में आने का निश्चित समय होता है वही स्थाई लाइब्रेरी का औफिशियल समय सुबह 9 से शाम 5 बजे या फिर सुबह 10 से शाम 6 बजे, जिस में आप वहां जा कर अपनी जरूरत की किताबें पढ़ने के साथसाथ अपने साथ भी ला सकते हैं. लेकिन सोचिए अगर आप को इस समय के बाद रात बे रात ज्ञान के इस स्त्रोत की जरूरत पड़े तब क्या होगा.

इसी संदर्भ में एक अनोखी पहल की है बीजिंग में. बीजिंग के चर्चित और ऐतिहासिक इलाके यांची टावर में अनोखी लाइबेरी खोली गई है जो 24×7 खुलती है1 यह पहली लाइब्रेरी है जो कभी बंद नहीं होती. इस का मकसद लोगों में घट रही पढ़ने की आदत का प्रोत्साहित करना है ताकि उन्हें जब कभी भी समय मिले वे वहां जा कर पढ़ सके. इस लाइब्रेरी में एंटीक किताबें, प्रसिद्ध उपन्यास, बच्चों की किताबें खासतौर पर उपलब्ध कराई गई है. यहां पर हर समय चहलपहल रहती है. युवा वर्ग व नौकरीपेशा यहां रात को अकसर दिखाई देते हैं. लोगों में भी इस लाइब्रेरी के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...