Caste Discrimination: अचानक से अनामिका धम्म से सोफे पर पसर गई. उस की आंखें भर आईं. उसे महसूस हुआ कि आज भी 2026 में जातिवाद का दानव जिंदा है.
इतने में अनामिका के मोबाइल की घंटी घनघनाने लगी. विजय था.
"क्या हुआ?" अनामिका ने बेमन से पूछा.
"अरे सुनो, मैं थोड़ी देर में तुम्हारे पास आ रहा हूं. मतलब सिर्फ 5 मिनट में पहुंच जाऊंगा," दूसरी तरफ से विजय की आवाज आई.
"तुम भी न... पहले क्यों नहीं बताया? मेरा मूड औफ है," अनामिका एकदम से तमतमाई.
"पर अभी तो तुम्हारी डेट भी दूर है, तो मूड स्विंग क्यों," विजय ने कहा.
"यह फालतू का जोक मत मारो. मिल कर बात करते हैं," अनामिका बोली.
थोड़ी देर में विजय अनामिका के फ्लैट पर पहुंच गया. पर अनामिका अभी भी अपसैट थी.
"क्या हुआ है? इतनी उदास क्यों हो?" विजय ने पूछा.
"यार, थोड़ी देर नीचे सोसाइटी के गार्डन में बैठते हैं," अनामिका बोली.
"चलो," विजय ने कहा.
गार्डन में एक बैंच पर वे दोनों जा बैठे. विजय के पूछने पर अनामिका ने साहिल की खुदकुशी वाली बात बताई.
"पूरा मामला है क्या?" विजय ने पूछा.
अनामिका बोली, "आईआईटी बौम्बे में एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट में दूसरे साल में पढ़ने वाला एक छात्र साहिल वाकोड़े 18 सितंबर, 2026 की शाम अपने कमरे में मरा पाया गया. इस घटना के बाद स्टूडैंट्स ने एजुकेशन सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी और सिक्योरिटी का मुद्दा उठाते हुए कैंपस में प्रदर्शन किया.
"पवई पुलिस थाने में इस मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई और मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी. मारे गए छात्र के मातापिता ने फैकल्टी टीचर समेत संस्थान के बड़े अफसरों और संबंधित अफसरों के खिलाफ पवई पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





