Humanoid Robots China: चीन की टैक कंपनी शाओमी अब स्मार्टफोन और इलैक्ट्रिक कार के बाद एक और बड़ी टैक्नोलौजी रेस में उतर चुकी है. कंपनी का दावा है कि आने वाले कुछ सालों में चीन की फैक्ट्रियों में इंसानों की जगह ह्यूमनौइड रोबोट बड़ी संख्या में काम करते दिखाई देंगे. कंपनी अगले 5 साल में अपने प्रोडक्शन प्लांट्स में बड़ी संख्या में ऐसे रोबोट तैनात करने की योजना बना रही है. कई फैक्ट्रियों में ह्यूमनौइड रोबोट काम करते देखे भी जा रहे हैं. आने वाले समय में ये रोबोट्स मजदूर वर्ग को किनारे कर उन का सारा काम अपने कंधों पर ले लेंगे.

शाओमी ने हाल ही में अपनी औटोमोबाइल फैक्ट्री में ह्यूमनौइड रोबोट का ट्रायल शुरू किया है. इस टैस्ट के दौरान रोबोट ने बिना किसी इंसानी मदद के करीब 3 घंटे तक लगातार काम किया और कार असैंबली से जुड़े कई काम सफलतापूर्वक पूरे किए. इन रोबोट्स को कार के फ्लोर पर स्क्रू लगाना और छोटेछोटे पार्ट्स फिट करने जैसे काम दिए गए थे, जिन में करीब

90 प्रतिशत से ज्यादा सफलता दर देखने को मिली. शाओमी के मुताबिक इन रोबोट्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे फैक्ट्री के तेज प्रोडक्शन सिस्टम के साथ तालमेल बिठा सकें. कंपनी की कार फैक्ट्री में एक गाड़ी बनाने में लगभग 76 सैकंड लगते हैं. इन रोबोट को उसी गति के साथ काम करने के लिए ट्रैंड किया जा रहा है.

इन रोबोट्स के पीछे शाओमी का अपना एआई सिस्टम और रोबोटिक्स प्लेटफौर्म काम करता है. कंपनी ने इस के लिए विजन-लैंग्वेज-ऐक्शन मौडल और मल्टी मौडल एआई टैक्नोलौजी का इस्तेमाल किया है. इस से रोबोट न सिर्फ चीजों को पहचान सकता है बल्कि यह भी समझ सकता है कि उन्हें कैसे इस्तेमाल करना है. इसी वजह से रोबोट असैंबली लाइन में छोटेछोटे जटिल काम भी कर पा रहा है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...