Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद एफआईआर दर्ज हुई, कई लोगों की गिरफ्तारी हुई और एसआईटी भी बनाई गई. पिछले कुछ दिनों से यह खबर सभी अख़बारों में प्रमुखता से छप रही है और मेनस्ट्रीम मीडिया लगातार इस घपले पर बात करती हुई नजर आ रही है लेकिन सवाल यह है कि इतनी बड़ी खबर सबसे पहले किसने उठाई? इस मुद्दे को सबसे पहले न किसी बड़े टीवी चैनल ने उठाया, न किसी बड़े अखबार ने और न ही हर रात प्राइम टाइम पर ब्रेकिंग न्यूज़ का शोर मचाने वाले बड़े एंकरों ने बल्कि दावा यह है कि इस मामले को सबसे पहले स्वतंत्र पत्रकार और यूट्यूबर अभिषेक उपाध्याय ने अपने यूट्यूब चैनल "टॉप सीक्रेट" पर उठाया.

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा स्वतंत्र पत्रकार और यूट्यूबर अभिषेक उपाध्याय की हुई. लगभग दो दशक तक टीवी पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल "टॉप सीक्रेट" शुरू किया. अभिषेक उपाध्याय का दावा है की उन्हें 5 जून 2026 को ही अंदरूनी सूत्र से जानकारी मिली कि चढ़ावे में भारी गड़बड़ी हो रही है. उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट से बात कर इस मामले की पुष्टि करने कि कोशिश की लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो अभिषेक ने इस मुद्दे पर वीडियो बनाया और एक गवाह का इंटरव्यू भी सामने रखा. इसके बाद से ही यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया और जांच एजेंसियों को कार्रवाई करनी पड़ी.

अभिषेक उपाध्याय का दावा कितना सही है यह जांच का विषय है लेकिन अभी तक मौजूद रिपोर्टों के अनुसार यह जरूर कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल टॉप सीक्रेट पर इस घोटाले को शुरुआत में ही लगातार उठाया, कई इनसाइडर इंटरव्यू किए और घपले के आरोपों को देश के सामने रखा. बाद में मामला बड़े पैमाने पर उछला और पुलिस, एसआईटी और मुख्यधारा की मीडिया ने भी इसे कवर करना शुरू किया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...