Jayant Bhandari Rationalist: सरिता पत्रिका जो बात दशकों से कहती आई है अब वह बातें सोशल मीडिया पर भी होनी शुरू हो गई हैं. देखा जाये तो सरिता हमेशा से भारत की आवाज रही है. आज जयंत भंडारी भारत की इस आवाज को वॉइस ऑफ भारत के जरिये शोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म से बुलंद कर रहे हैं. कौन हैं जयंत भंडारी और वह वॉइस ऑफ भारत की पहचान कैसे बन गये हैं? आइये जानते हैं.

जयंत भंडारी एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और पब्लिक स्पीकर हैं. वो खुद को रैशनलिस्ट और संविधानवादी कहते हैं. उनका मंच यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर है. वह सीधी बात रखते हैं. उनका अंदाज सीधा, बिना लाग-लपेट वाला और सवालों से भरा हुआ रहता है. जयंत भंडारी न कोई नेता हैं और न ही किसी पार्टी के प्रवक्ता. वह सिर्फ आम आदमी की भाषा में उन बड़ी-बड़ी बातों की काट करते हैं जो धार्मिक गिरोहों द्वारा साइंस और कल्चर के नाम पर फैलाई जाती हैं इसलिए रैशनल लोग उन्हें सुनते भी हैं.

अपने शोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए उन्होंने “वॉइस ऑफ भारत" नाम चुना क्योंकि वो उस भारत की आवाज हैं जो सवाल पूछता है. ये वो भारत है जो मंदिर के बाहर भी खड़ा है, जो GST भी देता है और स्कूल की फीस भी. जिस दौर में मेनस्ट्रीम मीडिया के पास धर्म और संस्कृति के नाम पर सिर्फ गर्व और आस्था के महिमामंडन का काम बचा हो तब उन्होंने तर्क की बात शुरू की. उन्होंने हर उस प्रोपगेंडा के पीछे छिपे सच को उजागर किया जिससे धर्म और राजनीती की दुकाने चलती हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...