Finding Life Partner on Google: शादी के लिए उपयुक्त जीवनसाथी ढूंढ़ना कभी आसान नहीं रहा है. इन दिनों तो और मुश्किल हो गया है जबकि एक स्मार्टफोन में दुनियाभर की जानकारियां और सूचनाएं समाई हुई हैं. गूगल इन में अव्वल है लेकिन उस पर कब्जा ठग पंडों, ज्योतिषियों, बाबाओं और तांत्रिकों का है जो शादी करवाने के ऐसेऐसे उपाय व टोनेटोटके वगैरह बताते हैं जिन्हें देख लगता है कि देश सांपसपेरों वाली इमेज से शायद ही कभी बाहर आ पाए.

जो लोग गूगल मैप पर अंधा भरोसा कर मंजिल पर पहुंचने की कोशिश करते हैं, अकसर उन का सफर तकलीफदेह और दुश्वार हो जाता है. कई बार तो लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है.

जिंदगी के सफर के लिए हमसफर गूगल के जरिए ढूंढ़ना कितना नुकसानदेह और घातक साबित होता है, इस के उदाहरण कम नहीं हैं. स्मार्टफोन का हाथ में होने का मतलब यह कतई नहीं है कि उस का इस्तेमाल करने वाला भी स्मार्ट है. वे लोग जो अब पत्रपत्रिकाएं और किताबें नहीं पढ़ते उन्हें यह ग़लतफ़हमी हो जाना बेहद आम है कि वे अब बुद्धिमान हो गए हैं क्योंकि गूगल से मुफ्त के भाव की जानकारियां उन्हें मिल रही हैं.

जानकारियों व सूचनाओं और बुद्धिमानी व समझ में एक बड़ा फर्क यह है कि अक्ल, समझ और बुद्धिमानी से गूगल का दूरदूर तक कोई नाता नहीं है. यह सब गूगल देता नहीं, उलटे, इतना जरूर है कि वह लोगों को गुमराह करने का उस्ताद हो गया है. उस पर कब्जा ऐसे धूर्तों का है जिन की रोजीरोटी ही ठगी है. ठगने का सब से बड़ा और बेहतर जरिया शुरू से ही धर्म रहा है जो आम लोगों की कमजोर नब्जें पकड़ कर रखता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...