Cockroach Janata Party Movement: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) अब अपने आंदोलन को नए चरण में ले जा रही है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में दो दिवसीय कोर कमेटी की बैठक के बाद संगठन के भविष्य के रोडमैप का खुलासा किया है. अभिजीत दीपके ने कहा है किसी सीजेपी कोई चुनावी राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी, बल्कि देश के लोकतांत्रिक संस्थानों और शासन में जवाबदेही तय करने के लिए एक मजबूत 'Public Pressure Group' के रूप में काम करेगी. संगठन जमीनी स्तर पर काम करेगा.

सीजेपी की कोर टीम में वकील से लेकर सीए, इंजीनियर, पत्रकार जैसे 12 लोग कॉकरोच जनता पार्टी के मिशन को पूरे देश में फैलाने वाले हैं. सीजेपी की तरफ से 800 शहरों में सितंबर माह से आंदोलन का ऐलान कर दिया गया है. अगले छह महीनों में पूरे भारत में सीजीए की राज्य समन्वय समितियों का गठन हो जाएगा. साथ ही साथ लोकसभा और शहर स्तर की समन्वय इकाइयां स्थापित की जाएंगी. इसमें दोराय नहीं कि सीजेपी की कोर टीम भाजपा के लिए बड़ी टेंशन का सबब बनने वाली है जो आने वाले समय में भाजपा की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ाएगी.

अभिजीत दीपके का साफ़ कहना है कि हम धरातल से काम करेंगे क्योंकि जागरूकता वहीं से आती है. सीजेपी का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और सरकारों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाना है. संगठन स्वयं को एक "पब्लिक प्रेशर ग्रुप" के रूप में विकसित करेगा और गांव, कस्बों, विश्वविद्यालयों, फैक्ट्रियों तथा शहरों के मोहल्लों तक में अपनी सक्रिय मौजूदगी बनाएगा.

अभिजीत दीपक ने जिन 12 लोगों की कोर टीम का ऐलान किया है उनमें सभी उच्च शिक्षा प्राप्त लोग शामिल हैं, जिनकी उम्र 35 साल से कम है. भाजपा के कम पढ़े लिखे, अंधभक्त और उम्रदराज नेताओं पर यह 12 लोग हावी होंगे, इसमें कोई शक नहीं है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...