सवाल
मेरे पति काफी गंभीर और स्वयं में सीमित रहने वाले इंसान हैं. वे मेरे और अपनी बहन के सिवा अन्य महिला या लड़की से बात नहीं करते. मगर कुछ दिनों से देख रही हूं कि वे मेरी मौसेरी बहन के साथ काफी खुल कर बातें करने लगे हैं. उस का नाम सुनते ही उन की आंखों में चमक आ जाती है. मेरी यह बहन 10 दिनों के लिए मेरे घर आई थी. अब वह मोबाइल पर इन के संपर्क में रहती है. मैं क्या करूं? अपने रिश्ते के प्रति असुरक्षा महसूस हो रही है.

जवाब
सब से पहले तो आप मन से यह फितूर निकाल दें कि आप के पति का अपनी मौसेरी बहन से अफेयर चल रहा है. संभव है उन दोनों का स्वभाव एकसा हो या दोनों के बीच बातचीत का कोई कौमन विषय हो.

आप का अपने पति के साथ रिश्ता कैसा है? यदि आप दोनों एकदूसरे को समझते हैं और प्यार करते हैं तो फिर रिश्तों में थोड़ी ढील छोड़ी जा सकती है. पति आप के सिवा किसी से बात करते हैं, सिर्फ इस बात पर चिंता करना मुनासिब नहीं. अपने पति का दिल प्यारप्यार में टटोलिए और समझने की कोशिश कीजिए कि उन के दिल में उस लड़की का स्थान क्या है.

यदि वाकई उन दोनों के बीच कोई रिश्ता पनप रहा है तो उस पर विराम लगाने का प्रयास करना होगा. आप को अपनी मौसेरी बहन से बात करनी होगी. वह न माने तो मौसामौसी से बात कर उस की जल्द से जल्द शादी करवा दें ताकि वह अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाए. इधर, अपने पति के साथ आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...