सवाल

एक्स हसबैंड से मदद लेने में ईगो बीच में आ जाता है.मेरा पति से तलाक हो चुका है. हमारा 12 साल का बेटा मेरे साथ रहता है. मेरे एक्स हसबैंड अपने बिजनैस में बिजी रहते हैं. बेटे से बहुत प्यार करते हैं इसलिए उस से मिलने आते रहते हैं. मैं नौकरी करती हूं. बेटे की हर मांग पूरी करने की कोशिश करती हूं पर कई बार हाथ तंग हो जाता है. बेटा मेरी स्थिति समझ मायूस हो जाता है. क्या बच्चे की खातिर एक्स हसबैंड से आर्थिक मदद लूं, ठीक रहेगा?

जवाब

एक पति और पत्नी में अलगाव/ तलाक हो सकता है पर बच्चे का मातापिता से रिश्ता नहीं टूट सकता. भले ही बच्चा आप के पास रहता है और उस की परवरिश के लिए आप को पैसों की आवश्यकता हो तो बच्चे के पिता से मदद मांगने में हिचकिचाएं नहीं. बच्चा पिता का भी है और अगर उन के पास पैसे हैं तो वे अपने बच्चे की बेहतरी के लिए अवश्य देंगे. ऐसा करने से आप भी थोड़ा हलका महसूस करेंगी और साथ ही साथ, बच्चे को भी यह लगेगा कि भले ही मातापिता अलग रहते हैं पर उस के भविष्य के लिए वे दोनों एकल यूनिट की तरह काम करते हैं. यह बात बच्चे के आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देगी.अपनी आय के अनुसार अपने शौक को जीवित रखें. अगर आप हर समय जिम्मेदारियों का टोकरा सिर पर रख कर चलेंगी तो बच्चा भी दब्बू सा या डराडरा महसूस करेगा. महीने में एक बार मूवी देखें. बाहर होटल में डिनर भी एंजौय कर सकते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...