सवाल
मैं 38 वर्ष की हूं. मेरे पति काफी समझदार और बहुत अच्छी जौब में सैटल हैं. हमारे 2 बच्चे हैं जो शहर के नामी स्कूल में पढ़ रहे हैं. मेरे पति मेरी बहुत केयर करते हैं लेकिन 6 महीने से मेरा अफेयर उन के मित्र से चल रहा है. यहां तक कि हम दोनों कई बार सैक्स भी कर चुके हैं. इस बारे में मेरे पति को भी पता चल गया है. इस को ले कर हमारे घर में तनाव का माहौल है. आप ही बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए?

जवाब
शादीशुदा हो कर किसी दूसरे पुरुष से संबंध रखना खतरे को बुलाना है. खासकर तब जब आप के पति काफी केयरिंग हैं. हंसतेखेलते परिवार को आप किसी और की चाहत में खोने जा रही हैं. आप की इस हरकत का आप के बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा, और हो सकता है वे भी आप से दूर हो जाएं.

आप ऐसे इंसान के लिए अपने परिवार तक के बारे में नहीं सोच रहीं जिस ने अपने दोस्त की जिंदगी में अंधेरा लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अभी देर नहीं हुई है और संभलने से समस्या हल हो जाएगी वरना सिर्फ तनहाई और पछतावे के, कुछ हाथ नहीं लगेगा. आमतौर पर पुरुष इस बात को जिंदगीभर नहीं भूल पाते.

दिल और शरीर की आवश्यकताएं बहुत कुछ करने को मजबूर करती हैं पर आप घर को स्वाह  न करें. हां, आप अगर अपने पैरों पर खड़ी हैं, अकेले, बच्चों व घर को चला सकती हैं तो अलग रहना शुरू करें.

ये भी पढ़ें...

सैक्स क्या वाकई में मुहब्बत है, आप भी जानिए

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD120
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...