सवाल

मैं 24 वर्षीय विवाहिता हूं. मेरी शादी पिछले वर्ष हुई है. मुझे शादी के कुछ महीनों बाद पता चला कि मेरे पति जौब के प्रति सीरियस नहीं हैं और उन का व्यवहार भी काफी उग्र है. मेरे पापा ने उन की एक जगह नौकरी लगवाई जिसे वे 1 महीने में ही छोड़ कर आ गए. मेरी ससुराल वाले भी घरखर्च मांगते हैं और जब मेरे पति देने में आनाकानी करते हैं तो वे मुझे ताने मारते हैं और यहां तक कि खाना देने से भी इनकार कर देते हैं. अब तो मैं एकएक पैसे के लिए मुहताज हो गई हूं. मेरी फैमिली वाले ही हमारी मदद कर रहे हैं. आप ही बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए?

जवाब

आप की बातों से स्पष्ट है कि आप के पति घरगृहस्थी को ले कर बिलकुल भी सीरियस नहीं हैं तभी तो वे शादी के बाद भी टिक कर जौब नहीं कर रहे हैं. साथ ही, एक तो नौकरी नहीं, ऊपर से सब का व्यवहार भी उग्र. ये बातें तो इसी ओर इशारा कर रही हैं कि आप भविष्य के लिए अभी से सतर्क हो जाएं और अपने पति को प्यार से समझाएं कि आप के ऐसा करने से आप को कहीं से भी सम्मान नहीं मिलेगा. और साथ ही, हमारा रिश्ता भी ज्यादा नहीं टिक पाएगा. हो सकता है कि आप के ऐसा कहने से उन में कुछ समझ आ जाए. समझाने के बाद भी अगर आप को लगता है कि बात नहीं बनने वाली, तो बड़ों को आगे ला कर कोई ठोस निर्णय लेने को कहें ताकि आप का कल सुरक्षित बन पाए. इस बीच, आप भी कहीं नौकरी ढूंढ़ कर खुद आत्मनिर्भर बनें और अपने हक के लिए लड़ें. वरना ऐसे पति के साथ रहने का मतलब अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने के बराबर ही है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...