सवाल

मेरी उम्र 41 वर्ष है. मेरी 19 वर्षीया एक बेटी है. वह अकसर अपनी बातें मुझ से शेयर करती है. लेकिन, पिछले 2 महीने से मैं उस के व्यवहार में कुछ नोटिस कर रही हूं. वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बारबार तसवीरें आर्काइव करती है तो कभी अनआर्काइव. ऐसा उस ने एकदो बार नहीं, कम से कम 10-12 बार कर लिया है. मैं ने उस से कारण पूछने की कोशिश की तो कहती है कि कुछ गंभीर नहीं है, बस उस का मन तसवीरों को ले कर बनताबिगड़ता रहता है. सुनने में तो यह छोटी बात लगती है मगर मैं जानती हूं कुछ तो गलत है इस में. क्या मेरा अंदेशा सही है?

जवाब

मनोवैज्ञानिक रूप से देखें तो आप का अंदेशा लगभग सही है. जब व्यक्ति लगातार अपनी तसवीरों से या इंस्टाग्राम अकाउंट से या किसी भी और चीज से छेड़छाड़ करता रहे तो उस से साफ है कि कुछ गड़बड़ है. आप की बेटी बारबार अपनी तसवीरें आर्काइव और फिर अनआर्काइव करती है, इस का अर्थ है कि उस के दिमाग में कुछ न कुछ जरूर चल रहा है.

हो सकता है कि कुछ है जो वह आप से छिपा रही हो. उस से तसल्ली से बैठ कर बात कीजिए और उस की मनोस्थिति जानने की कोशिश कीजिए. सोशल मीडिया के इस युग में बच्चे अपनी ऐक्टिविटीज और पोस्ट्स के जरिए अपने मन का हाल बताने की कोशिश तो करते हैं लेकिन कोई उसे सम झने में समर्थ नहीं हो पाता.

हो सकता है बिना कहे आप की बेटी कुछ कहने की कोशिश कर रही हो. आप उस से बात कीजिए, हो सकता है वह एंग्जाइटी से गुजर रही हो या किसी और समस्या से.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...